फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five-day yoga protocol training concludes at Mitathal; athletes and villagers are told about the importance of yoga.

Bhiwani News: मिताथल में पांच दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण संपन्न, खिलाड़ियों व ग्रामीणों को बताया योग का महत्व

Mon, 01 Jun 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Five-day yoga protocol training concludes at Mitathal; athletes and villagers are told about the importance of yoga.
गांव मिताथल में योग करते ​खिलाड़ी। 
चांग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत गांव मिताथल के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 26 से 30 मई तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के लाभों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम के दौरान मास्टर पवन कुमार मिताथल ने बताया कि प्रशिक्षण में सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, धनुरासन, भ्रामरी, भुजंगासन, पद्मासन, वज्रासन तथा पवनमुक्तासन सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बना रहता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मिताथल के सरपंच प्रतिनिधि नरेश सिवाच ने कहा कि योग करने से शरीर में लचीलापन और मजबूती आती है तथा तनाव और विभिन्न बीमारियों से राहत मिलती है।बॉक्सिंग कोच कप्तान बैनिवाल ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शपथ दिलाई कि वे नियमित रूप से योग करेंगे तथा समय-समय पर अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमबीर कोच, हैंडबॉल कोच परमवीर सिवाच, गब्दू पहलवान, सुनीता रानी, मोनिका, सोनू सिवाच, सुखबीर तथा हितेश कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed