{"_id":"682cb199cc66366e090f52ea","slug":"fisheries-will-get-a-boost-by-setting-up-a-salt-water-based-centre-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-134344-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खारे पानी पर आधारित सेंटर बनने से मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खारे पानी पर आधारित सेंटर बनने से मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा
Tue, 20 May 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 20 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते डीसी महावीर कौशिक।
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गांव गरवा में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानि खारे पानी पर आधारित मछली पालना का एक सेंटर बनाया जा रहा है। यह 25 एकड़ जमीन में बन कर तैयार होगा। इस योजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों व मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि करना है। खारे पानी पर आधारित इस सेंटर के बनने से मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा।
डीसी लघु सचिवालय के सभागार में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। बैठक में मत्स्य विभाग, पब्लिक हेल्थ विभाग, बीएंडआर, ऊर्जा विभाग, सिंचाई विभाग आदि विभागों के अधिकारियों को परियोजना बारे अपने-अपने विभागों से संबंधित जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह कार्य तय समय में पूरा किया जाना चाहिए। निर्माण कार्य में उच्च क्वालिटी की गुणवत्ता होनी चाहिए। परियोजना के कार्य निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
जिला मत्स्य अधिकारी सिकंदर सांगवान ने डीसी को खारे पानी की परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की स्थापना के लिए केंद्र सरकार ने 99 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस एक्वा पार्क में विभिन्न सुविधाएं होंगी। इनमें मछली बाजार, कोल्ड स्टोरेज सुविधा, एकीकृत अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला, मछली प्रसंस्करण संयंत्र, मूल्य वर्धित खाद्य उत्पादों जैसे मछली सूप, मछली मोमोज, मछली कटलेट और डंपलिंग के निर्माण के लिए ई-मार्केटिंग सेल और आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र बनने से जिला के मत्स्य पालकों को फायदा होगा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।