फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   First randomisation of EVMs completed

Bhiwani News: नगर पालिका चुनाव के लिए ईवीएम का पहला रेंडमाइजेशन पूरा

Wed, 19 Feb 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
First randomisation of EVMs completed
भिवानी में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन करते डीसी महावीर कौशिक।
भिवानी। जिले की तीन नगर पालिकाओं सिवानी, बवानीखेड़ा और लोहारू में अध्यक्ष और पार्षद के चुनाव दो मार्च को होंगे। इसके लिए मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के डीआरडीए सभागार में यह प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपायुक्त ने बताया कि इन तीनों नगर पालिकाओं में सिवानी के लिए 16, बवानीखेड़ा के लिए 16 और लोहारू के लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केंद्रों के लिए कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट का रेंडमाइजेशन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना ही प्रशासन का दायित्व और जिम्मेदारी होती है। आयोग की हिदायतों के अनुसार रेंडमाइजेशन का उद्देश्य बिना किसी हस्तक्षेप के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। क्योंकि इस उद्देश्य के लिए समर्पित सॉफ्टवेयर से रेंडमाइजेशन किया जा रहा है। इससे पहले डीआईओ अमित लांबा ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के बारे में बताया। बैठक में एसडीएम महेश कुमार सहित तीनों नगर पालिकाओं के चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed