Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   First dengue patient found, teenager infected

जिले में डेंगू का पहला मरीज मिला, 16 वर्षीय किशोर की पॉजिटिव आई रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
First dengue patient found, teenager infected
भिवानी। जिले में वीरवार को डेंगू का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित किशोर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं डेंगू आशंकित पांच मरीजों के सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एमपीएचडब्ल्यू की टीम को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर डेंगू संक्रमित मिला है। किशोर करीब एक माह पहले हरिद्वार गया था, जहां पर उसे बुखार हो गया और तबीयत खराब हो गई। इसके बाद जब वह वापस घर आया तो हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डेंगू की आशंका होने पर चिकित्सक ने उसका सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजा। वीरवार को आई रिपोर्ट में वह डेंगू संक्रमित मिला। किशोर निजी अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की। परिजनों को डेंगू के कोई लक्षण नहीं हैं और नगर परिषद कर्मचारियों ने उसके घर व आस-पास के क्षेत्र में फॉगिंग भी की है।
विज्ञापन

--------
डेंगू जांच के लिए 319 सैंपल, मलेरिया की बनाई 62081 ब्लड स्लाइड
स्वास्थ्य कर्मियों ने रैपिड फीवर मास सर्वे के तहत कुल 1886696 घरों में जांच की है। इनमें से शहरी क्षेत्र में 283212 और ग्रामीण क्षेत्र में 1603484 घरों को कवर किया है। जिले में अब तक डेंगू संदिग्ध 319 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं मलेरिया की जांच के लिए 62081 ब्लड स्लाइड बनाई है। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र में 60282 और शहरी क्षेत्र में 1799 ब्लड स्लाइड बनाई है। हालांकि मलेरिया की इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अब तक जिले में 912 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पनप रहे मच्छर
शहर में सेक्टर-13, सेक्टर-23, विद्यानगर, बैंक कॉलोनी, हालुवास गेट, कृष्णा कॉलोनी, हनुमान गेट, भारत नगर, न्यू अंबेडकर कॉलोनी, दादरी गेट, जागृति कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, कीर्तिनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बावड़ी गेट आदि में पिछले कुछ सालों में डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में धनाना, बहल, तालू, खरक, बामला, कलिंगा, मिताथल सहित अनेक गांव में मच्छर पनपे हुए हैं, जो मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ा रहे हैं।

---------
वर्जन:
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए एंटी लार्वा और फीवर मास सर्वे जारी है, इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में एमपीएचडब्ल्यू की 142 टीमें अभियान में जुटी हैं। नागरिकों से अपील है कि अपने घर व कार्यालयों में सफाई का विशेष ध्यान रखें और कूलर, पौधों के गमले, पुराने कबाड़ की सफाई रखें। घरों के आस-पास गड्ढों में पानी न जमा होने दें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed