फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   First day of procurement of mustard Technical fault in portal gate pass of farmers not cut

सरसों की खरीद का पहला दिन: पोर्टल में तकनीकी खराबी, नहीं कटे किसानों के गेट पास

Wed, 15 Mar 2023 03:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 Mar 2023 03:49 PM IST
सार

भिवानी मंडी में सरसों के खरीद के पहले दिन किसान ढाई सौ क्विंटल सरसों लेकर मंडी पहुंचे। सरकारी एजेंसी के अधिकारियों ने पहले दिन ही अधिक नमी व सफाई नहीं होने का दावा कर खरीद से किनारा कर गए।

विज्ञापन
First day of procurement of mustard Technical fault in portal gate pass of farmers not cut
भिवानी अनाज मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी की मंडी में सरसों खरीद के पहले दिन ही ई खरीद पोर्टल पर किसानों के फोन नंबर तो दिखाए, लेकिन उनके आधार कार्ड को स्वीकार नहीं किया। पोर्टल की तकनीकी खराबी के कारण किसी भी किसान का ई खरीद के लिए गेट पास नहीं कटा। मंडी में बुधवार को करीब ढाई सौ क्विंटल सरसों की फसल लेकर सैकड़ों किसान पहुंचे। अधिकारियों ने भी किसानों की फसल में 15 से 18 फीसदी नमी और सफाई नहीं होने की बात कहकर किनारा किया। प्राइवेट एजेंसियों ने भी सरसों खरीद को लेकर कुछ खास रुझान नहीं दिखाया। ऐसे में किसानों को फसल बेचने के लिए मंडी में ही डटे रहना मजबूरी बनी। 

विज्ञापन


प्राइवेट एजेंसी भी नहीं लगा रही किसान की सरसों के उचित दाम
जिला मुख्यालय की मंडी सहित जिले भर की 11 मंडियों में किसानों की सरसों खरीद का दावा किया गया। लेकिन बुधवार को जिला मुख्यालय की मंडी में पहुंचे किसानों के लिए पोर्टल की तकनीकी खामी ही बड़ी परेशानी बनी। मंगलवार को भी ई खरीद पोर्टल पर खरीद सीजन 2022-23 ही नहीं दर्शा रहा था। जिसके बाद इसकी शिकायत मुख्यालय को की गई। बुधवार दोपहर तक पोर्टल ठप रहा।
विज्ञापन


लेकिन दोपहर बाद जब किसानों के गेट पास ई खरीद पर काटे जाने लगे तो किसानों के फोन नंबर तो स्वीकार हो गए। लेकिन उनका आधार कार्ड स्वीकार नहीं किया। बिना फोन नंबर और आधार कार्ड के ई खरीद का गेट पास नहीं काटा जा सका। ये दोनों ही चीजे गेट पास में अनिवार्य रूप से लागू की हैं। हालांकि खरीद में गांवों की प्राथमिकता से खरीद की कोई शर्त नहीं थी, कोई भी किसान अपनी सरसों लेकर मंडी में आ सकता था, किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना रजिस्टे्रशन कराना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed