फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Firm owner arrested for cheating of 20 lakhs in the name of setting up cold storage plant

कोल्ड स्टोरेज प्लांट लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी का आरोपी फर्म मालिक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Firm owner arrested for cheating of 20 lakhs in the name of setting up cold storage plant
भिवानी। सिविल लाइन पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज प्लांट लगाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी फर्म मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर दस लाख रुपये की बरामदगी की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस थाने में भिवानी निवासी कुलजीत ने शिकायत दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि गांव कोंट में वह अपनी जमीन पर कोल्ड स्टोरेज प्लांट लगाना चाहता था। इस कार्य के लिए उन्होंने प्रद्युम्न, जिसकी सोम्या इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। उससे संपर्क किया था। कुलजीत ने 2019 में आरोपी के खाते में 20 लाख रुपये डलवाए थे। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता का कोई कार्य नहीं कराया गया और न ही उसके रुपये लौटाए। इस संबंध में शिकायत पुलिस को दी थी। जिस पर धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। सिविल लाइन पुलिस के उप निरीक्षक सुमित ने सोम्या इंटरप्राइजेज के मालिक प्रद्युम्न को गांधी नगर गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। इस दौरान आरोपी से दस लाख रुपये की राशि भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed