फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Firing between the Sarpanch and the former Sarpanch, three injured due to bullet injuries

Bhiwani News: सरपंच और पूर्व सरपंच पक्ष के बीच फायरिंग, गोली लगने से तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Firing between the Sarpanch and the former Sarpanch, three injured due to bullet injuries
गोली लगने के बाद घायल उपेंद्र को ​भिवानी के नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई लेकर जाते  परिजन
भिवानी। गांव नौरंगाबाद में शुक्रवार दोपहर सरपंच और पूर्व सरपंच पक्ष के बीच मारपीट और फायरिंग से सनसनी फैल गई। गोली लगने से पूर्व सरपंच पक्ष का एक और सरपंच के दो भतीजे घायल हो गए। इनमें से एक युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, वहीं दो घायलों का शहर के ही निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल किसी पक्ष की तरफ से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है ।
विज्ञापन

नौरंगाबाद में वीरवार शाम पूर्व सरपंच के घर आए कुछ युवक महिला सरपंच की गली के अंदर गाड़ी से चक्कर काटने लगे। इस पर सरपंच पक्ष के लोगों ने एतराज जताया तो कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई जिसमें सुलह हो गई, लेकिन दोपहर में फिर से झगड़ा हो गया। इस दौरान पक्षों की तरफ से सात-आठ गोलियां चलाईं गईं। इसमें पूर्व सरपंच पक्ष का बवानीखेड़ा निवासी उपेंद्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष से सरपंच के भतीजे अजय कुमार पुत्र सतबीर और अजय पुत्र राजेंद्र को भी गोली लगी। इन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। उपेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना के बाद डीएसपी क्राइम अनूप सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आया था उपेंद्र
उपेंद्र ने बताया कि वह नौरंगाबाद में अपनी रिश्तेदारी में आया था। वीरवार रात कुछ युवकों ने उसकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया था और इसी बीच कहासुनी हो गई। रास्ता रोकने वालों के बारे में पता चला कि उनका मेरे रिश्तेदारों के साथ पहले भी विवाद हो चुका था। उपेंद्र के बड़े भाई श्रीपाल ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी, लेकिन दोपहर में फिर विवाद बढ़ गया। उधर, अजय पुत्र सतबीर ने आरोप लगाया कि समझौता होने के बाद वह घर के आगे अपने बच्चे को गोद में लिए खड़ा था। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया। भागने लगा तो 20 से 25 लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपियों ने गोली भी चलाई। आवाज सुनकर अजय मौके पर आया तो उस पर भी गोली चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले सरपंच प्रतिनिधि
सरपंच प्रतिनिधि इंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार शाम चचेरे भाई सतबीर का लड़का ट्रैक्टर मिस्त्री अजय ट्रैक्टर का काम कर रहा था। इसी दौरान तीन-चार युवक गली में गाड़ी को तेज गति में चलाते हुए बार-बार चक्कर काट रहे थे। उन्हें टोका तो कहासुनी हो गई। युवकों ने घर जाकर बताया कि उनकी गाड़ी रोकी गई। इसके बाद अजय को फोन कर गाली-गलौज किया। शुक्रवार दोपहर पंचायत के बाद आरोपी पिस्तौल लेकर अजय मिस्त्री के घर आ गए। विवाद बढ़ा तो वह मौके पर गया। इसके बाद पूर्व सरपंच परिवार के 20-25 लोग इकट्ठा हो गए। पांच-छह लोग अजय के घर में घुस गए और उसे पीटा व फायरिंग की। गोली लगने से वह घायल हो गया। दूसरा भतीजा अजय बीच-बचाव करने आया तो उसके पैर में भी गोली लगी।


------------विवाद पूर्व और मौजूदा सरपंच पक्ष के बीच है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच पक्ष के कुछ लोगों को रात में गली में गाड़ी चलाने से रोका गया था। शुक्रवार दोपहर बाद इसी मामले में दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। - अनूप कुमार, डीएसपी क्राइम भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed