{"_id":"61802bea5c68362ce966a7fc","slug":"firecrackers-brought-for-sale-stealthily-caught-by-raiding-inside-the-house-bhiwani-news-hsr6159380159","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर छापेमारी कर पकड़े चोरी छिपे बिक्री के लिए लाए गए पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर छापेमारी कर पकड़े चोरी छिपे बिक्री के लिए लाए गए पटाखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के टीआईटी कॉलोनी की ललिता लाइन के एक मकान में पुलिस की टीम ने छापा मारकर चोरी छिपे बिक्री के लिए लाए गए पटाखों की खेप पकड़ी। पुलिस ने घर के अंदर से एक आरोपी को भी काबू किया। वहीं उसके पास से पटाखों की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
सिटी पुलिस थाना की टीम को सूचना मिली थी कि ललिता लाइन कॉलोनी के मकान नंबर 118 में बिना परमिट के पटाखा बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर सफेद रंग के कट्टे से प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। पुलिस ने वहां मौजूद सुनील नामक व्यक्ति से भी पटाखा बिक्री संबंधी लाइसेंस व परमिट मांगा, मगर आरोपी कुछ दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने सुनील के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से बम के 74 पैकेट, किंग कोबरा के 19 पैकेट, अनार बम के पांच डिब्बे, बुलेट बम, फुलझड़ी बम सहित कई प्रकार के बमों की खेप को कब्जे में लिया।
सिटी पुलिस थाना इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि पटाखा बिक्री पर प्रतिबंद है। पुलिस को घर के अंदर बिना परमिट पटाखा बिक्री करते हुए सुनील नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है वहीं पटाखे भी बरामद हुए हैं।