{"_id":"68b8768970588b50de09744d","slug":"three-year-child-died-after-falling-from-the-roof-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गणेश उत्सव के कार्यक्रम में बज रहा था ढोल, छत से गिरा तीन साल का बच्चा, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गणेश उत्सव के कार्यक्रम में बज रहा था ढोल, छत से गिरा तीन साल का बच्चा, हुई मौत
Wed, 03 Sep 2025 10:40 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:40 PM IST
सार
तीन साल के बच्चे की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बच्चे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है।
विज्ञापन
छत से गिरने से बच्चे की मौत
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना औद्योगिक सेक्टर-29 की तेज कॉलोनी में गली में ढोल बजने के कारण ग्रिल से नीचे देख रहा मासूम आरुष पैर फिसलकर दूसरी मंजिल की छत से गिर गया। जिसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के नगला पोहपी गांव के राहुल ने बताया कि वह तेज कॉलोनी में किराये के मकान में तीसरी मंजिल पर रहते हैं और घरों में रंगाई-पुताई का काम करते हैं। उनके दो बच्चे एक बेटा आरुष तीन साल और छह माह की बेटी है।
मंगलवार शाम को उनकी गली में गणेश उत्सव में ढोल बज रहा था। आरुष भी ग्रिल पर खड़ा होकर नीचे देखने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को परिजनों ने जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सेकटर-29 पुलिस टीम मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि छत से गिरने से बच्चे की मौत हो गई थी।