फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fire in parali, bhiwani

पराली में लगी आग से हड़कंप

Sun, 03 Jan 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sun, 03 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान गेट पर एक प्लॉट में रखी पराली में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने आरोप लगाया कि करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। आग से करीब 40 क्विंटल पराली जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हनुमान गेट कच्चे कोयले की भट्ठी के पास गुड्डी देवी नामक महिला के प्लॉट में रखी पराली में आग लग गई। आग सुखी पराली में लगने के कारण तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे प्लॉट से लपटे उठने लगी। आग से यह देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए और दमकल विभाग को सूचित किया। करीब ढाई बजे दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। प्लॉट में करीब 60 क्विंटल पराली थी, जिसमें से 40 क्विंटल से अधिक जलकर राख हो गई। महिला गुड्डी देवी ने बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से ठेके पर खेत लेकर खेती की थी। यहां पराली जोड़कर रखी थी और आज सब जल गया। आग कैसे लगी कुछ नहीं पता।
विज्ञापन


गाड़ी को गली में ले जाने में जताई आना-कानी
लोगों ने बताया कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने बताया कि गली में गाड़ी नहीं जा सकती। जब उन्हें बताया कि यहां पहले भी बड़े वाहन आ चुके है तो वे गाड़ी को लेकर चले गए। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर सूचित किया। बाद में दमकल गाड़ी आई और गली के अंदर लेकर गए। जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। गर समय पर आग बुझाने के प्रयास होते तो नुकसान कम होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed