{"_id":"669d5ce3c58918ebbf0e4754","slug":"fire-broke-out-in-the-warehouse-built-in-the-house-of-a-readymade-garment-trader-loss-worth-lakhs-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120458-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेडिमेड कपड़ा व्यापारी के घर में बने गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेडिमेड कपड़ा व्यापारी के घर में बने गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
Mon, 22 Jul 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेडिमेड कपड़ों के गोदाम में लगी आग।
भिवानी। शहर के ढाणा रोड स्थित एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी के घर में बने गोदाम में रविवार को अपह्रान चार बजे अचानक आग लग गई। बंद गोदाम से धुआं उठता देख घर पर मौजूद सदस्यों ने इसकी सूचना गोदाम मालिक को दी। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय घर पर केवल कुछ महिलाएं थी, जबकि परिवार के बाकी सदस्य बच्चे के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम के चलते एक निजी धर्मशाला में गए हुए थे।
वहीं सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग लगने की सूचना पाकर जैन पुलिस चौकी इंचार्ज भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज गोदाम के अंदर दाखिल हुआ तो धुएं और गैस से बेसुध हो गए। उन्हें साथी पुलिस कर्मचारी तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
ढाणा रोड क्षेत्र निवासी राजकुमार उर्फ राजू टेलर ने बताया कि उसका राज ट्रेडिंग के नाम से रेडीमेड कपड़ों का कारोबार है। घर पर ही उसने गोदाम भी बनाया हुआ है। रविवार को उनके घर पर बच्चे के जन्म पर कुआं पूजन का कार्यक्रम तय किया गया था। परिवार के सभी सदस्य शाम छह बजे धर्मशाला में होने वाले भोज कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे कि घर पर मौजूद महिलाओं का फोन आया कि गोदाम में आग लग गई है।
विज्ञापन
जब गोदाम का शटर खोला तो अचानक ही आग तेजी से भड़क उठी। गोदाम में रेडीमेड कपड़ों के जलने से गैस बन गई थी। इसी दौरान जैन पुलिस चौकी इंचार्ज पवन भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की एक के बाद एक चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों के आग बुझाने के साथ ही चौकी इंचार्ज पवन भी गोदाम के अंदर दाखिल हो गया। इसी दौरान धुएं और गैस के प्रभाव से उन पर बेहोशी छा गई और वह बेसुध होकर गिर गए।
उन्हें वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी तत्काल जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस एसएचओ सत्यनारायण भी आपात विभाग में चौकी इंचार्ज का हालचाल जानने पहुंचे।
चार दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में पाया आग पर काबू
रेडीमेड कपड़ा गोदाम में लगी आग पर दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे में काबू पाया। आग जब तक शांत हुई तब तक गोदाम में रखे रेडीमेड कपड़े नष्ट हो चुके थे। वहीं गोदाम के अलावा आग से मकान का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार्यक्रम की वजह से मकान के बाहर सजावट की गई थी, आग में वह भी नष्ट हो गई।
शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
ढाणा रोड क्षेत्र वासी राजकुमार उर्फ राजू ने बताया कि उसके घर के अंदर बने गोदाम में रेडीमेड कपड़े व मशीनरी जलने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्हें अंदेशा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है। की इस घटना के बाद परिवार का खुशियों का कार्यक्रम में भी खलल पड़ गया।