फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire broke out in grocery store in Chang, goods and cash burnt

Bhiwani News: चांग में किराना स्टोर में लगी आग, सामान व नकदी जली

Wed, 15 Nov 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in grocery store in Chang, goods and cash burnt
गांव चांग में एक दुकान में लगी आग से जला हुआ सामान ​दिखाता दुकान मलिक । स्वंय
चांग। गांव चांग में राजकीय कन्या स्कूल के समीप एक किराना की दुकान में मंगलवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में आग की जानकारी बुधवार सुबह छह बजे लगी जब शटर खोला गया। अंदर धधक रही आग को आसपड़ोस के लोगों की मदद से शांत किया। वहीं डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।
विज्ञापन

गांव चांग निवासी विनोद ने बताया कि उसका भाई राजेश 80 फीसदी दिव्यांग है और गांव में ही किराना का स्टोर चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। मंगलवार शाम को वह अपनी दुकान बढ़ाकर घर चला गया था। बुधवार सुबह छह बजे दुकान पर पहुंचा तो अंदर से धुआं निकल रहा था। उसने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया और शटर खुलवाकर अंदर धधक रही आग को बुझाया। विनोद ने बताया कि उसके भाई राजेश ने दिवाली की बिक्री के बाद एक दिन पहले ही करीब 14 हजार रुपये का सामान दुकान के अंदर लाकर रखा था। वहीं एक व्यक्ति को देने के लिए दस हजार रुपये भी दुकान के काउंटर के अंदर ही रखे थे। दुकान के अंदर लगी आग से काउंटर, किराना का सामान, मोबाइल फोन, डी फ्रिज, कूलर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान में आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस भी मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article