{"_id":"670c55f52cfe19ff2e07e7b7","slug":"fire-brigade-alerted-during-festive-season-fire-brigade-personnel-will-perform-duty-in-shifts-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124302-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: त्योहारी सीजन में दमकल बेड़े को किया अलर्ट, दमकल कर्मचारी देंगे शिफ्ट में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: त्योहारी सीजन में दमकल बेड़े को किया अलर्ट, दमकल कर्मचारी देंगे शिफ्ट में ड्यूटी
Mon, 14 Oct 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। त्योहार सीजन में शहर के मुख्य बाजारों में आग से सुरक्षा को लेकर जिला दमकल विभाग को अलर्ट किया गया है। दमकल कर्मचारी भी तीन शिफ्ट में चौबीसों घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। शहर के मुख्य बाजारों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल कर्मचारी अलर्ट हैं। हालांकि शहर के मुख्य बाजारों में बड़े प्रतिष्ठानों में भी आग से सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है न ही विभाग से कोई एनओसी ली गई है। ऐसे में अगर कोई घटना होती है तो इसका व्यापक असर देखा जा सकता है।
जिला दमकल विभाग के पास सात बड़ी गाड़ियों के अलावा एक छोटी गाड़ी और दो बुलेट बाइक हैं। शहर के संकरे और भीड़ भरे बाजारों में आग की कोई घटना होती है तो वहां तक पहुंचने के लिए छोटी गाड़ी का ही प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा बुलेट बाइक से भी दमकल कर्मचारी आग के नजदीक की जगह पहुंच पाएंगे। हालांकि त्योहार के दौरान शहर के बाजारों में काफी भीड़ बढ़ जाती है और फुटपाथ पर भी अतिक्रमण होता है। ऐसे में आग लगने की जगह तक पहुंचने में दमकल को भी समय लग सकता है।
इसके अलावा शहर के अंदर जाम की भी बेहद गंभीर स्थिति बनी रहती है। हालांकि शहर के मुख्य बाजारों से दमकल कार्यालय का सफर सिर्फ पांच मिनट का है। मगर जाम और अतिक्रमण की वजह से दमकल को मौके पर पहुंचने में आधा से पौना घंटा भी लग सकता है। ऐसे में जिला प्रशासन और दमकल विभाग की तरफ से भी शहरवासियों से आगाह और अनुरोध किया जा रहा है कि वे आग से बचाव के पुख्ता प्रबंध रखें और सावधानी भी बरतें। इतना ही नहीं जिला प्रशासन की तरफ से पटाखा बिक्री पर भी इस बार प्रतिबंध रहेगा। हालांकि शहर के बाजारों में चोरी-छिपे इनका कारोबाार भी शुरू हो गया है। ऐसे में आग का खतरा और भी अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन
शहरवासियों व सभी व्यापारियों से अपील की जा रही है कि वे अपने कारोबार और सामान की सुरक्षा के लिए आग से बचाव के पुख्ता प्रबंध रखें। अगर कहीं पर भी कोई आग की घटना होती है तो तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को डायल 112 पर दें। दमकल विभाग के पास आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया हैं। सूचना के चंद मिनट बाद ही टीम मौके पर पहुंचेगी।
-लेखराम जिला दमकल अधिकारी भिवानी।