फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fights between driver-conductor and student group for getting tickets

Bhiwani News: टिकट लेने के लिए झगड़े चालक-परिचालक व छात्र गुट, सवारियों सहित चौकी पहुंची रोडवेज बस

Mon, 05 May 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 05 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Fights between driver-conductor and student group for getting tickets
सेक्टर 13 ​भिवानी में ​स्थित पुलिस चौकी में खड़े विद्यार्थी ।
भिवानी। गांव मंढाणा से भिवानी के लिए चलने वाली रोडवेज बस में टिकट के लिए रोडवेज चालक-परिचालक व छात्र गुट में झगड़ा हो गया। दोनों गुटों में शहर के बासिया भवन पर आपस में लात-घूंसे चले।
विज्ञापन

इसमें रोडवेज चालक व एक छात्र के कपड़े फट गए। झगड़े की शिकायत देने के लिए रोडवेज चालक सवारियों समेत सेक्टर 13 पुलिस चौकी में पहुंचा। रोडवेज चालक व परिचालक ने छात्रों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

दरअसल, गांव मंढाणा व भिवानी के बीच चलने वाली रोडवेज बस सुबह करीब दस बजे शहर के सेक्टर मोड़ पर पहुंची। जहां से कुछ विद्यार्थी बस में सवार हुए। बस में सवार विद्यार्थियों से जब परिचालक सुरेंद्र ने टिकट मांगी कुछ छात्रों ने रोडवेज बस पास दिखाया। जबकि एक छात्र टिकट ने टिकट लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रोडवेज चालक अनिल फौजी ने बस सदर थाना के पास रोक दी। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने छात्र की टिकट कटवा दी। इसके बाद बस स्टैंड पर जाने के लिए बस रवाना हुई।
चालक अनिल ने आरोप लगाया कि जब बस बासिया भवन के पास पहुंची तो बस में सवार छात्र अनिल कुमार व लखन उनसे गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने छात्रों को टोका तो उनसे झगड़ा करने लगे। इसके कारण दोनों गुटों में आपस में लात-घूंसे चले। झगड़े के कारण रोडवेज कर्मचारियों व छात्रों के कपड़े फट गए।

सवारियों ने बीच बचाव करके दोनों गुटों को अलग करवाया। इसके बाद चालक अनिल कुमार सवारियों समेत बस को सेक्टर 13 पुलिस चौकी में ले गया। जहां दोनों छात्रों के खिलाफ शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed