फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Female girls removed Pinkathan's message of women empowerment

छात्राओं ने पिंकाथन निकाल दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

Wed, 03 Mar 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Female girls removed Pinkathan's message of women empowerment
02 फोटो महिला दिवस सप्ताह के तहत पिंकाथन निकालते हुए। संवाद - फोटो : Bhiwani
लड़कियां जीवन में बहुत कुछ कर सकती हैं, बशर्ते उनको अवसर मिलने चाहिए। जो आइडियां गांव से आ सकता है, वह शहरों से नहीं आ सकता है। यह कहना था रूबल नागी का। वे मंगलवार को वुमन वीक के दूसरे दिन मॉक पार्लियामेंट से पहले भीम खेल परिसर में महिलाओं की पिंकाथन में बतौर मुख्यातिथि पहुंची थीं।
विज्ञापन

रूबल मुंबई से आर्ट फाउंडेशन के माध्यम से महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं की पिंकाथन में शिरकत करने आई थीं। उन्होंने कहा कि हम आर्ट के माध्यम से लड़कियों को प्रेरित कर रहे हैं। देश के 19 राज्यों में उनकी संस्था कार्य कर रही है। भीम खेल परिसर में महिलाओं की पिंकाथन का आयोजन किया गया। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य और रूबल नागी ने पिंकाथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रूबल नागी ने कहा कि वे मिसाल इंडिया के माध्यम से महिलाओं को अपने साथ जोड़ रही हैं और जो एक आत्मविश्वास पैदा करने का काम किया जा रहा है। वे भिवानी की लड़कियों को भी अपने साथ जोड़ेंगी और उनको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। पिंकाथन भीम खेल परिसर से हांसी रोड से बासिया भवन होते हुए पंचायत भवन पर संपन्न हुई। भीम खेल परिसर में सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल से 2020-2021 में प्रदेश में अव्वल रही छात्रा छवि पंघाल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ दिलाई। उपपुलिस अधीक्षक विरेंद्र सिंह ने कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनने व उचित दूरी बनाए रखने के बारे में जागरूक किया। पीओआईसीडीएस परिणीता गोस्वामी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में होनहार छात्रा छवि, खुशी, मर्न्नूरया, तेजस्विनी शर्मा, मान्या, सीमा और रिया को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार, नगराधीश हरबीर सिंह, सीएमजीजीए आयुष सिंघल, सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण, बीईओ तकदीर ग्रेवाल, जिला खेल अधिकारी कृष्ण ढांडा, जिला कोविड प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, सीबीएलयू से एनएसएस प्रभारी डॉ. आशा मौजूद रहीं।

01 फोटो कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने और करने वालों की सूचना देने के संकल्प पत्र में हस्ताक्षर करते ह

01 फोटो कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने और करने वालों की सूचना देने के संकल्प पत्र में हस्ताक्षर करते ह- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed