फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Feed Albendazole tablets to children up to 19 years of age: Deputy Commissioner

19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाएं एल्बेंडाजोल की गोली : उपायुक्त

Thu, 19 Sep 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Feed Albendazole tablets to children up to 19 years of age: Deputy Commissioner
श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर शहर में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। 
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिलावासियों से अपने 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास रुक जाता है। इसलिए एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक अवश्य लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक छह महीने में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए पेट में कीड़े मारने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने स्वयं भी एल्बेंडाजोल की गोली खाकर इसके फायदे के बारे में सभी को बताया। जो बच्चे एल्बेंडाजोल की गोली खाने से वंचित रह जाएंगे उनके लिए 24 को मोप-अप राउंड चलाया जाएगा। ताकि जिले के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एक से 19 वर्ष आयु के बच्चों को कृमि मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टेबलेट जिन बच्चों में खून की कमी, उल्टी, दस्त, कमजोरी, पेट दर्द आदि समस्याएं होती है उन सभी को यह टैबलेट लेने से यह समस्याएं दूर करने में शत-प्रतिशत लाभदायक होती है। इस कार्यक्रम के तहत 1 से 2 वर्ष के बच्चों के लिए एल्बेंडाजोल टेबलेट की खुराक आधा टैबलेट, 3 से 19 वर्ष के बच्चों के लिए एक टेबलेट, 20 से 24 वर्ष की प्रजनन आयु वर्ग वाली महिलाएं जो कि गर्भवती ना हो तथा स्तनपान ना कराती हो उनके लिए एक टेबलेट का प्रावधान है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष सांगवान ने बताया कि जिले में कुल 428347 बच्चे एक से 19 वर्ष तक को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसमें सभी सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल, आईटीआई, प्राइवेट व सरकारी कॉलेज तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में यह गोली दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले कि आंगनबाड़ी में 93,652 बच्चे हैं, सरकारी स्कूल में 90,618 बच्चे, प्राइवेट स्कूल में 2,38,137 बच्चे, अन्य बच्चे कॉलेज आईटीआई में है जिनको एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

इस प्रोग्राम के तहत एएनएम, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर घर-घर जाकर जिले के 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां निशुल्क खिलाई जाएंगी। जिस कारण से स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग द्वारा यह संयुक्त अभियान चलाया जाता है। इस मौके पर डॉ. राकेश खटक, डॉ. मर्दुल, स्कूल अध्यापक मनोज, स्कूल प्राचार्या पुष्पलता, दीपमाला, नरेंद्र, प्रकाश, जगदीश जांगड़ा, ज्योति, अर्बन हेल्थ कंसलटेंट सतपाल, बबीता काउंसलर तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed