फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   February will be in sight of CCTV cameras in the city's main attractions

फरवरी माह में सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगे शहर के मुख्य स्थान

Sun, 17 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sun, 17 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। इंतजार खत्म, अब फरवरी माह में शहर के मुख्य चौक सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगे। रिटेंडरिंग के बाद जिला प्रशासन ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर छोड़ दिया है। अब बस वर्क ऑर्डर दिए जाने का इंतजार है। यह काम भी पुलिस की ढिलाई के कारण लटका है। दरअसल पुलिस प्रशासन तय नहीं कर पाया है किन-किन स्थानों पर कैमरे लगाये जाए।
विज्ञापन

पिछले वर्ष हुई कुछ बड़ी आपराधिक घटनाओं के बाद शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवाज उठी। भिवानी महापंचायत ने रेलवे स्टेशन के पास अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए। शहर के बाजारों में कैमरे लगाने के लिए सहयोग का आश्वासन देते हुए दुकानदारों को जागरूक किया। इसी दौरान सांसद धर्मबीर ने भी सीसीटीवी कैमरों के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

माल गोदाम रोड पर सर्राफा व्यापारी भाइयों से 35 लाख की लूट के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग ज्यादा उठने लगी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए सीटीएम के नेतृत्व में कमेटी बनाते हुए कैमरे लगवाने के लिए विभिन्न कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए। पहली बार में सिर्फ एक कंपनी ने आवेदन किया। जिस कारण रि-टेंडरिंग करनी पड़ी। दूसरी दफा में दो कंपनियां रही। जिला प्रशासन ने अब इनमें से एक कंपनी को टेंडर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख में लगेंगे 32 कैमरे
भिवानी शहर में 16 और दादरी में 16 कैमरे 15 लाख रुपये में लगाए जाएंगे। इनके लिए दो कंट्रोल रूम होंगे। एक भिवानी और दूसरा दादरी। एचडी क्वालिटी और नाइट विजन के साथ कैमरे लगाए जाएंगे। यानी रात के अंधेरे की वारदात भी कैमरे में कैद होगी।
पुलिस प्रशासन की ढिलाई में अटका काम
कैमरे लगवाने के लिए गठित कमेटी में डीएसपी हेड क्वार्टर भी शामिल है। पुलिस प्रशासन पिछले करीब डेढ़ महीने में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जगह निर्धारित नहीं कर पाया है। जिस कारण अब टेंडर छोड़े जाने के बाद वर्क ऑर्डर नहीं दिया जा सका है।
यहां पहले ही लगे है कैमरे
शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर, वैश्य कॉलेज के सामने चौक पर, हांसी गेट चौक, रोहतक गेट पर हलवासिया स्कूल के पास, दिनोद गेट चौक, सर्राफा बाजार, बिचला बाजार के कुछ क्षेत्र में पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगे है।
नप में बने सिर्फ प्रपोजल
नगर परिषद भी पिछले दो साल से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रपोजल तैयार कर रहा है। इस बारे में पुलिस प्रशासन की ओर से सर्वे भी किया गया था और 44 स्थानों की लिस्ट नप अधिकारियों को सौंपी थी। प्रपोजल बना मगर उससे आगे कार्रवाई नहीं बढ़ पाई।

वर्जन:::
रिटेंडरिंग के बाद भिवानी और दादरी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर छोड़ दिया गया है। जल्द ही वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। भिवानी और दादरी में 16-16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने है। उम्मीद है जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगे।
जगदीप सिंह, नगराधीश
वर्जन:::
सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने है। जल्द ही मीटिंग कर स्थानों का चयन किया जाएगा। चुनाव व अन्य व्यस्त कार्यक्रमों के चलते स्थानों के चयन में देरी हुई।
अशोक बख्शी, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed