Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Father of girl who went missing 13 days ago in Bhiwani dies under suspicious circumstances

Haryana: भिवानी में 13 दिन पहले लापता हुई लड़की के पिता की संदिग्ध मौत, गांव के जलघर टैंक में मिला शव

Sat, 02 Nov 2024 12:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Nov 2024 12:54 PM IST
सार

ग्रामीणों ने गांव के जलघर टैंक में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना परिजनों को दी। जिस पर मौके पर पहुंचकर परिजनों ने मंजीत के रूप में उसकी पहचान कर दी। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Father of girl who went missing 13 days ago in Bhiwani dies under suspicious circumstances
भिवानी सिविल अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के गांव कितलाना में 13 दिन पहले लापता हुई एक लड़की के पिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गांव के ही जलघर के टैंक में सदर पुलिस ने व्यक्ति के शव को बरामद किया। वहीं मृतक के परिजनों ने लड़का पक्ष के लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। वहीं इस मामले में लड़की बरामदगी को लेकर पुलिस पर भी ढिलाई बरतने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल शनिवार सुबह सदर पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सदर पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि गांव कितलाना निवासी 40 वर्षीय मंजीत गाड़ी चलाने का काम करता था। उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। मंजीत की 18 वर्षीय बड़ी बेटी गत 19 अक्तूबर को घर से अचानक लापता हो गई थी। उसके संबंध में 20 अक्तूबर को परिजनों ने सदर पुलिस थाना में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने पर गांव के ही एक युवक पर भी शक जताया था।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने लड़की बरामदगी को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई। परिजनों का आरोप है कि वह सदर थाना में मामले की जांच कर रही महिला जांच अधिकारी से भी मिले थे, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी गई थी, फिर भी लड़की बरामद नहीं हुई। इसी बीच दिवाली की शाम पांच बजे मंजीत अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी हर संभव जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के जलघर टैंक में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना परिजनों को दी। जिस पर मौके पर पहुंचकर परिजनों ने मंजीत के रूप में उसकी पहचान कर दी। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों ने लड़की को भगा ले जाने वाले लड़का पक्ष के आठ लोगों पर हत्या का शक जताया है। फिलहाल सदर पुलिस को इस संबंध में शिकायत भी दी है। शनिवार को पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Trending Videos

मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस

वहीं, भिवानी के कोंट रोड संजय मेमोरियल कॉलेज के समीप नगर परिषद की सुनसान जगह पर झांडियों में शनिवार सुबह पुलिस को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की हत्या के बाद शव को खुर्द बुर्द करने के लिए यहां फेंका गया था। फिलहाल औद्योगिक पुलिस थाना में ब्लाइंड मर्डर मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है वहीं 50 वर्षीय मृतक की पहचान कराने में भी पुलिस जुटी है।

औद्योगिक पुलिस थाना में बैंक कॉलोनी निवासी वीरेंद्र ने शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे कोंट रोड संजय मेमोरियल कॉलेज के समीप सुनसान जगह झाड़ियों में एक शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या और शव खुर्द बुर्द करने का मिला तो विस्तृत जांच के लिए डॉग स्कवायर्ड टीम और क्राइम सीन टीम को भी मौके पर बुलाया गया।



जिसके बाद दोनों टीमों ने वारदात स्थल को खंगाला। वहीं मृतक के मुंह से खून और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिसके बाद शव को पुलिस जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही मामला हत्या और शव खुर्दबुर्द करने का लगा है। इसलिए अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed