फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Father of 6 children hanged himself from a tree

Bhiwani News: 6 बच्चों के पिता ने पेड़ से फंदा लगा दी जान

Sun, 28 Apr 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 28 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Father of 6 children hanged himself from a tree
मृतक जयवीर। 
भिवानी। बवानीखेड़ा में शनिवार को एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगा लिया। सूचना के बाद बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से लटके शव को उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक जयवीर की बवानीखेड़ा में ससुराल थी।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा निवासी बलजीत ने बताया कि उसकी बेटी नीलम की शादी राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव सोरड़ा निवासी जयवीर के साथ हुई थी। दोनों के 6 बच्चे हैं। इनमें से 4 लड़कियां और 2 लड़के हैं। ससुर ने बताया कि दामाद जयवीर अपने घर से किसी काम जाने की बात कहकर आया था। उसने घरवालों को नहीं बताया था कि वह बवानीखेड़ा में अपनी ससुराल में जा रहा है और न ही उनको इस बारे में पता था कि वह यहां पर आएगा।
विज्ञापन

जयवीर का शव हांसी रोड पर स्थित एक फैक्टरी के पास नीम के पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव के पास मिले कागजों से पहचान कर इस बारे में मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक का भाई राजेश पहुंचा। भाई राजेश ने बताया कि जयवीर मजदूरी करता था। जयवीर ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता। वहीं घटना की जांच कर रहे एएसआई सुरेश ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही परिजनों ने किसी तरह का संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed