फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   father firing on son, son injured, police case file

पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे पर चलाई गोली, कंधे पर लगे छर्रे

Fri, 26 Mar 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
father firing on son, son injured, police case file
गांव रोहणात में चली गोली लगने से घायल हुआ जरनैल सिंह अस्पताल में उपचाराधीन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव रोहणात में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपने बेटे पर ही पिस्तौल से फायर कर दिया। उसके बेटे के कंधे पर छर्रे लगे हैं। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला वीरवार सुबह करीब सवा आठ बजे का है। गांव रोहणात निवासी 38 वर्षीय जरनैल सिंह ने बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। उसका पिता सतबीर गांव में नंबरदार है। वह अपने प्लॉट में नया मकान बना रहा है। जिसके चलते वीरवार सुबह करीब छह बजे वह निर्माणाधीन मकान पर काम करने के लिए चला गया था। उसकी पत्नी उनके पुराने घर में ही थी। जरनैल ने बताया कि उसकी पत्नी ने पशु घर के बाहर बांधे और गोबर से उपले बनाने लगी। इसी दौरान उसका पिता, मां, छोटा भाई और छोटे भाई की पत्नी उसकी पत्नी के पास आकर गाली-गलौज करने लगे। जिस कारण विवाद हुआ। आरोप है कि उनके पशुओं के खुट्टे उखाड़ दिए और उपलों पर भी जेसीबी से मिट्टी डाल दी। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उस पर रॉड से हमला किया। झगड़े की सूचना पाकर जब वह अपने पुराने घर पहुंचा तो उसके पिता ने उस पर अपनी 12 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल से फायर कर दिया। जिसके कारण उसके दायें कंधे पर पांच जगह छर्रे लगे। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल जरनैल के बयान कलमबद्ध किए और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छह माह से चल रहा है विवाद, एक ही मकान में रहते हैं अलग-अलग
जरनैल ने बताया कि वह गांव में ही अपनी पुश्तैनी जमीन पर खेतीबाड़ी करता है। उसके हिस्से में जो प्लॉट आया, उसमें वह मकान बना रहा है। आरोप है कि उसके मामा और मामा के बेटे के कहने पर उसका पिता और परिवार के अन्य लोग उनके साथ झगड़ा कर रहे हैं। वो अपने पुराने घर में अलग से एक कमरे में रहते है। जबकि बाकी मकान में उसका पिता, मां, छोटा भाई और छोटे भाई की पत्नी रहते हैं। पिछले छह माह से उनके घर पर अक्सर झगड़ा और कहासुनी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
मामले की जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद में गोली चलाई गई है। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बयान में जिनके नाम होंगे, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रवींद्र कुमार, एसएचओ बवानीखेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed