{"_id":"68dc37b5cd3d7a6d700cd64e","slug":"farmers-submitted-memorandum-to-sdm-to-stop-the-transfer-of-irrigation-department-office-to-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140528-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सिंचाई विभाग कार्यालय के भिवानी स्थानांतरण को रोकने के लिए किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सिंचाई विभाग कार्यालय के भिवानी स्थानांतरण को रोकने के लिए किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। संयुक्त किसान मोर्चे के किसानों ने लोहारू में स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के भिवानी स्थानांतरण को रोकने के लिए मंगलवार को एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि कार्यालय के स्थानांतरण से लोहारू और सिवानी के क्षेत्रों की 42 नहरों पर प्रभाव पड़ेगा।
धरने के 76वें दिन संयुक्त किसान मोर्चे के मास्टर दयानंद दमकौरा ने बताया कि किसानों की मांग है कि सिंचाई विभाग कार्यालय लोहारू में ही रहे। जिला प्रधान रामफल देशवाल ने बीमा कंपनी के कर्मचारियों द्वारा क्रॉप कटिंग में की जा रही धांधली पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरसों बिजाई के सीजन में भी किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है और किसान सुबह से ही डीएपी के लिए कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। रामपाल सिंघानी ने सरकार से 350 करोड़ रुपये के कपास बीमा क्लेम की राशि तुरंत किसानों के खातों में जमा करवाने की मांग की। धरने की अध्यक्षता सतबीर ओबरा, मान सिंह, महावीर, कप्तान इंद्राज दमकौरा, सूरजभान गिगनाऊ और हरनारायण ने की।