फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers stopped the work of installing electricity poles

Bhiwani News: किसानों ने रुकवाया बिजली खंभे लगाने का काम

Sun, 27 Apr 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 27 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the work of installing electricity poles
तोशाम-बवानीखेड़ा रोड पर रोष प्रदर्शन करते किसान।
बवानीखेड़ा। तोशाम-बवानीखेड़ा रोड पर स्थित सोलर कंपनी ने सांगवान गांव में 220 केवी स्टेशन से कंपनी तक बिजली लाइन के लिए शनिवार रात किसानों के खेतों में बिना अनुमति खंभे लगा दिए। किसानों को जानकारी मिलते ही वे रात को एकत्रित हो गए। किसानों ने ठेकेदारों से काम बंद करने को कहा। रविवार सुबह से किसान खंभे लगने वाली जगह पर जुटने लगे।
विज्ञापन

किसानों और कंपनी के ठेकेदारों के बीच कहासुनी भी हुई। इस दौरान किसानों ने रोष प्रदर्शन किसर। मौके पर बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना, थाना बवानीखेड़ा से एसआई पवन कुमार और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। किसानों ने ठेकेदारों से पूछा कि खेतों में खंभे लगाने का क्या मुआवजा मिलेगा। किसानों ने इसकी लिखित जानकारी भी मांगी। ठेकेदार कोई कागज नहीं दिखा सके। किसानों ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा बवानीखेड़ा के तहसील प्रभारी रामअवतार, अनूप शर्मा, मुनीश बॉक्सर, दीपू भाटिया, चरण सिंह भाटिया, दीपक शर्मा, सुरेश गर्ग, सुरेश कुमार, ईश्वर सिंह, कुलदीप, राजेश कुमार, रामफल, विजय असीजा, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह सहित कई किसानों ने कहा कि किसी भी हाल में वे खेतों में खंभे नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed