{"_id":"6a5a86e57f4f31b9270524c0","slug":"farmers-staging-a-protest-met-irrigation-officials-to-demand-regular-water-supply-for-the-sundar-branch-bhiwani-news-c-125-1-bwn1017-154038-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुंदर ब्रांच में नियमित पानी की मांग, सिंचाई अधिकारियों से मिले धरनारत किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुंदर ब्रांच में नियमित पानी की मांग, सिंचाई अधिकारियों से मिले धरनारत किसान
विज्ञापन
सुन्दर ब्रांच में पानी को लेकर अधीक्षण अभियंता ओपी विश्नोई व कार्यकारी अभियंता राहुल से बातचीत
भिवानी। सुंदर ब्रांच में नियमित पानी की मांग को लेकर 27 जून से जमालपुर में धरना दे रहे किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्नोई और कार्यकारी अभियंता राहुल से मिलकर सुंदर नहर में 42 दिनों के चक्र में 15 दिन पानी देने तथा नहर के अधीन सभी रजबाहों की सफाई कराने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश, बवानीखेड़ा प्रधान राजेश कुंगड़, ब्लॉक सचिव रामोतार बलियाली, रतेरा के पूर्व सरपंच जगदीश और जमालपुर के प्रहलाद यादव ने किया। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि सुंदर ब्रांच से न तो पीने के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है और न ही सिंचाई की व्यवस्था सुचारु है। उन्होंने कहा कि 42 दिनों में केवल दो दिन नहर में पानी आता है और उसके बाद आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे सुंदर ब्रांच के अधीन आने वाले सभी गांवों में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर किसान 27 जून से जमालपुर गांव में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि 23 जुलाई से 31 जुलाई तक सुंदर ब्रांच में लगातार आठ दिन नियमित रूप से पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अच्छी बारिश हुई तो अगले तीन माह तक भी इसी व्यवस्था के तहत प्रत्येक चक्र में एक सप्ताह तक पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान बहादुर सिंह, किसान नेत्री संतोष देशवाल, महाबीर मलिक, रामफल ढाणी किरावड़, जगबीर अलखपुरा और ईश्वर बागनवाला सहित अन्य किसान भी मौजूद रहे।