{"_id":"6a42c4a1bb3ad931bb029c35","slug":"farmers-sit-in-protest-enters-its-third-day-demanding-the-continuous-release-of-water-into-the-sundar-branch-canal-until-july-4-bhiwani-news-c-125-1-bwn1017-153244-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुंदर ब्रांच नहर में चार जुलाई तक लगातार पानी छोड़ने की मांग पर तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुंदर ब्रांच नहर में चार जुलाई तक लगातार पानी छोड़ने की मांग पर तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी
Tue, 30 Jun 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले गांव जमालपुर के किसानों का धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन से सुंदर ब्रांच नहर में चार जुलाई तक लगातार पानी चलाने की मांग की ताकि सभी किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके और गांवों के वाटर टैंक भी भर सकें।
धरने की संयुक्त अध्यक्षता उदवीर यादव और रामप्यारी ने की। मंच संचालन अनूप शर्मा बलियाली ने किया।तहसील प्रधान राजेश कुंगड़ और सचिव रामोतार भाकर ने बताया कि संबंधित डिस्टीब्यूट्री में 2200 क्यूसिक पानी की मांग स्वयं सिंचाई विभाग ने रखी थी। इसके बावजूद 21 जून को मोहला हेड से केवल 800 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। कम पानी होने के कारण मित्ताथल फीडर, जूई फीडर और सुंदर ब्रांच को एक साथ चलाना संभव नहीं था। इसी वजह से 23 जून को सुंदर ब्रांच में पानी बंद कर दिया गया। इसके बाद 28 जून को दोबारा पानी छोड़ा गया।
उन्होंने कहा कि अब सुंदर ब्रांच में 4 जुलाई तक लगातार पानी चलाया जाए ताकि सभी किसानों तक सिंचाई का पानी पहुंच सके और गांवों के वाटर टैंक भी भर सकें। भविष्य को लेकर चिंतित किसानों ने मांग की कि हर महीने कम से कम एक सप्ताह तक नहर में पूरा पानी छोड़ा जाए ताकि सिंचाई और पेयजल की समस्या पैदा न हो। इस अवसर पर प्रहलाद यादव, पूर्व सचिव रामकुमार यादव, ज्ञानी राम, सतीश और गोपी राम मौजूद रहे।