फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers sat on strike due to hindrance in procurement, later administration cut gate passes

Bhiwani News: खरीद में अड़चन आने पर धरने पर बैठे किसान, बाद में प्रशासन ने काटे गेट पास

Thu, 18 Apr 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 18 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers sat on strike due to hindrance in procurement, later administration cut gate passes
लोहारू अनाजमंडी में टोकन जारी नही होने से सडक़ पर बैठ रोष जताते किसान ।
लोहारू। सरसों खरीद में अड़चन आने पर किसान लोहारू अनाज मंडी में धरने पर बैठ गए। विरोध के बाद प्रशासन ने उनके गेट पास काटे। किसानों ने कहा कि एक ओर तो प्रशासन व सरकार खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने देने के दावे कर रहे हैं। लेकिन लोहारू में यह सभी दावे फेल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


साथ लगते महेंद्रगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के ढाढोत व बापड़ोली गांव निवासी किसान धनपत, सत्यपाल, राकेश, सुभाष, जयसिंह, कुलदीप व अंकित आदि किसानों ने कहा कि वे हमेशा से लोहारू अनाज मंडी में ही फसल बिक्री के लिए आते हैं। लेकिन बुधवार को मार्केट कमेटी प्रशासन ने उनके टोकन काटने व गेट पास जारी करने से इन्कार कर दिया। जिससे उन्हें घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। जबकि सरकार और प्रशासन का दावा है कि प्रदेश का किसान प्रदेश में कहीं भी किसी भी मंडी में अपनी फसल बेच सकता है।
विज्ञापन

गुस्साए उक्त किसानों ने अनाज मंडी गेट पर ही डेरा डाल दिया और प्रशासन व सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने लगे। इस बारे में जब मार्केट कमेटी सचिव अनिल कुमार तक मामला पहुंचा तो उन्होंने बताया कि अनाज मंडी के अधिकृत गांवों के किसानों को प्राथमिकता जरूर दी जाती है लेकिन दूसरे क्षेत्र से आने वाले किसी भी किसान को खरीद में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिन किसानों को दिक्कत आई थी, उनके सभी के टोकन काट दिए गए हैं। किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed