फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers purchase 1662 quintals of mustard in the headquarters market, 15 piles rejected due to moisture

Bhiwani News: मुख्यालय की मंडी में हुई किसानों की 1662 क्विंटल सरसों खरीद, नमी से 15 ढेरी रिजेक्ट

Tue, 04 Apr 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers purchase 1662 quintals of mustard in the headquarters market, 15 piles rejected due to moisture
भिवानी। भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में बुधवार दोपहर बाद किसानों की सरसों की सरकारी खरीद शुरू कराई गई। बुधवार को किसानों की 1662 क्विंटल सरसों की हैफेड ने सरकारी खरीद कराई वहीं करीब 400 क्विंटल सरसों की लगी 15 ढेरियों में ज्यादा नमी पाए जाने पर खरीद एजेंसियों ने रिजेक्ट कर दिया। अधिक नमी वाली फसल को सुखाने के लिए भी खरीद एजेंसी अधिकारियों ने किसानों को निर्देश दिए। भिवानी मंडी में अब तक करीब आठ हजार क्विंटल से अधिक सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश के बाद अब किसान भी सरसों और गेहूं की फसल की कटाई के साथ कढ़ाई के कार्य में जुट गए हैं। ऐसे में किसान सरसों की फसल को लेकर मंडियों का रुख भी करने लगे हैं। मंडी में भी हैफेड ने सरसों की खरीद नियमित करा दी है। खरीद के साथ ही खरीद हो चुकी सरसों का उठान भी कराया जा रहा है ताकि फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए परेशानी न बनें। हालांकि मंडी में किसान अपनी जौ की फसल लेकर भी पहुंच रहे हैं। मगर फिलहाल जौ की सरकारी खरीद के लिए अभी तक बोली नहीं कराई जा रही है। एक अप्रैल से मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद भी आरंभ हो चुकी है, मगर अभी तक मंडियों में किसानों की गेहूं की फसल ही नहीं पहुंची है। मंडियों में गेहूं की आवक को अभी एक सप्ताह का वक्त और लग सकता है। मंडी में खरीद एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि बारदानें की कोई कमी नहीं है। बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन

बुधवार को भिवानी मंडी में किसानों के 1662 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई है। मंडी में सरसों की खरीद नियमित रूप से जारी रहेगी। अब तक मंडी में करीब आठ हजार क्विंटल से अधिक किसानों की सरसों खरीदी जा चुकी है। जिन किसानों की सरसों में अधिक नमी है, उन्हें फसल सुखाने की हिदायतें दी हैं। मापदंड पूरे करते ही उन किसानों की सरसों भी खरीद करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन कुमार, परचेजर हैफेड, भिवानी अनाज मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article