Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers protested for compensation for electricity poles

Bhiwani News: बिजली खंभों के मुआवजे के लिए किसानों ने जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested for compensation for electricity poles
खम्भों के मुआवजे को लेकर रोष  प्रदर्शन करते किसान।
जूई। अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी के नेतृत्व में गोलागढ़ के पास खैरपुरा रोड पर किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें जूई से भाखड़ा तक प्रस्तावित बिजली लाइन के खंभों के मुआवजे को लेकर गहन चर्चा कर रोष जताया गया।
विज्ञापन

बैठक में आसपास के कई गांवों के किसानों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान बताया गया कि लहलाना के पास भाखड़ा गांव में 33 केवी बिजली स्टेशन बनाने की योजना है जिसके लिए यह लाइन चार-पांच गांवों के खेतों से होकर गुजरनी है। इसको लेकर प्रभावित किसान अपने खेतों में लगाए जाने वाले बिजली पोल का उचित मुआवजा मांग रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया कि निगम के नियमों के अनुसार इस प्रकार की बिजली लाइनों के खंभों का मुआवजा नहीं दिया जाता क्योंकि यह परियोजना आम जनता को बिजली आपूर्ति के लिए बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उप प्रधान कामरेड ओमप्रकाश और जिला सचिव मास्टर जगरोशन सहित अन्य किसानों ने इस फैसले का विरोध किया। किसानों का कहना है कि प्रत्येक खंभा लगभग पांच वर्ग मीटर भूमि घेरता है और तार खेतों के ऊपर से गुजरने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। इससे किसान उस भूमि पर ट्यूबवेल, मकान या पेड़ नहीं लगा सकते और जमीन की कीमत भी घट जाती है।

किसानों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए चेतावनी दी कि बिना मुआवजे के किसी भी हालत में खेतों में पोल खड़े नहीं होने दिए जाएंगे। बैठक में संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई और निर्णय लिया गया कि जब तक किसानों से बातचीत कर सहमति नहीं बनती तब तक कार्य का विरोध जारी रहेगा।
इस मौके पर कर्ण सिंह जैनावास, दलबीर सिंह, श्रीपाल, पवन, सते कुमार, आनंद कौशिक, रोहतास, मदन, विनोद, बंसीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed