फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers protested against Agriculture Minister jp dalal in Bhiwani

भिवानी: बैरिकेड तोड़कर कृषि मंत्री का विरोध करने पहुंचे किसान, तीन घंटे कॉलेज के बाहर बैठे, पिछले रास्ते से निकले मंत्री

Wed, 06 Oct 2021 11:11 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी(हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 06 Oct 2021 11:11 PM IST
सार

किसानों के विरोध को देखते हुए कृषि मंत्री को कॉलेज के पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला लिया है कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते और एमएसपी की गारंटी नहीं मिलती, तब तक भाजपा व जजपा के नेताओं व मंत्रियों का विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
Farmers protested against Agriculture Minister jp dalal in Bhiwani
किसानों को बैरिकेड लगाकर रोकती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल को भिवानी आगमन के दौरान बुधवार को किसानों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। जेपी दलाल आदर्श महिला कॉलेज के वार्षिक समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। मंत्री के आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान व मजदूर नेहरू पार्क से एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए आदर्श कॉलेज की ओर बढ़ेे। 

विज्ञापन


किसान महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा, लेकिन किसान बैरिकेड तोड़ते हुए ऑदर्श कॉलेज के गेट तक पहुंच गए। कॉलेज के मुख्य द्वार पर काफी देर तक नारेबाजी करते हुए किसान वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - भिवानी: गांव दांग कला में जन्मे लेफ्टिनेंट कर्नल जय सिंह का झांसी में निधन, 1965 और 1971 के युद्ध का रहे हिस्सा 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के विरोध को देखते हुए कृषि मंत्री को कॉलेज के पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला लिया है कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते और एमएसपी की गारंटी नहीं मिलती, तब तक भाजपा व जजपा के नेताओं व मंत्रियों का विरोध जारी रहेगा। किसान नेता जोगेंद्र तालु ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भाजपा के मंत्री कई मुद्दों पर कड़वे बोल बोलकर प्रदेश के अमनचैन व भाईचारे को खराब करने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन किसान शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री जब हर विधानसभा क्षेत्र में लठैत तैयार करने का आह्वान कर रहे थे, उस वक्त कृषि मंत्री जेपी दलाल और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ताली बजा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा-जजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed