फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest, sombeer sangwan brifing, kitlana toll

सरकार को जख्म देने वाला रवैया पड़ेगा महंगा : सोमबीर

Wed, 05 May 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, sombeer sangwan brifing, kitlana toll
भिवानी। केंद्र की भाजपा और हरियाणा की गठबंधन सरकार किसान मजदूरों को जख्म पर जख्म देती जा रही है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि ये रवैया उन्हें महंगा पड़ेगा। यह बात दादरी से निर्दलीय विधायक और खाप सांगवान 40 के प्रधान सोमबीर सांगवान ने कितलाना टोल पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने डीएपी के दाम न बढ़ाने की बात कही थी उसके बाद भी अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर दी है। किसानों के बार बार आवाज उठाने के बाद भी सरकार इसपर बोलने को राजी नहीं है। पहले प्रदेश के आठ जिलों की मंडियों में खरीद बंद कर दी गई और लॉकडाउन के बाद सभी मंडियों में खरीद बंद है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान है। जिन किसानों ने मंडियों में लंबे समय से गेहूं डाल रखा है उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा। जबकि सरकार ने खरीद के 72 घंटे के भीतर भुगतान करने का वादा किया था। 162 दिन से लाखों किसान तीन कृषि कानून रद्द करवाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं और इस दौरान 400 से ज्यादा किसान शहादत दे चुके हैं। कितलाना टोल पर धरने के 132वें दिन खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, किसान सभा के रणधीर कुंगड़, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के निर्मल सिंह स्वामी, बीरमति, संतोष देशवाल, राजसिंह जताई, मीरसिंह निमड़ीवाली ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि भाजपा को बंगाल की हार हजम नहीं हो रही। इसलिए देशभर में भाजपाई धरने पर बैठे हैं। धरने का मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर मास्टर ताराचंद चरखी, सूरजभान सांगवान, सुरेन्द्र कुब्जानगर, आजाद सिंह फौजी, सज्जन कुमार सिगला, सुखदेव पालवास, रणबीर छपार, रामफल देशवाल, महेंद्र धानक, निम्बो डोहकी, रामानंद धानक, सुनील सैन, प्रकाश सोनी, शमशेर सांगवान, ओमप्रकाश प्रजापति, सुलतान खान, रघुबीर सारगंपुर, बलजीत मानकावास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed