फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest, kitlana toll, hutting against government

आंदोलन को बदनाम करने से बाज आए सरकार : राज सिंह

Sun, 20 Jun 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, kitlana toll, hutting against government
कितलाना धरने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर-दुष्यंत सरकार बार-बार किसान आंदोलन को बदनाम करने का षडयंत्र रच रही है। वो इससे बाज आए वर्ना इसके गंभीर परिणाम होंगे। यह चेतावनी जाटू खाप के सचिव मास्टर राज सिंह ने कितलाना टोल पर धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन 500 शहादत होने के बावजूद बेहद शांतिपूर्ण तरीके से अपने पथ पर अग्रसर हैं। उसके बाद भी सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं दिखाई दे रही अलबत्ता किसान आंदोलन पर उंगली उठाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर इन काले कानूनों की असलियत समझ गए हैं। इसलिए एकजुटता से इन कानूनों के दुष्प्रभावों के खिलाफ जनांदोलन चला इन्हें रद्द करने की मांग जोरशोर से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी मंडी खत्म होने से मजदूरी पर कड़ी चोट होगी और गरीब व मध्यम वर्ग को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से मिलने वाला सस्ता अनाज बंद हो जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल के अनिश्चितकालीन धरने के 177वें दिन खाप सांगवान चालीस के सचिव नरसिंह डीपीई, श्योराण खाप पच्चीस के प्रधान बिजेंद्र बेरला, जाटू खाप मास्टर राजसिंह, धर्मबीर समसपुर, गंगाराम श्योराण, किसान सभा के प्रताप सिंहमार, सुभाष यादव, कमल सांगवान, संतरा, रतन्नी डोहकी, प्रेम शर्मा कितलाना ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि दोनों के आकस्मिक निधन से भारतीय खेल जगत ही नहीं आम भारतीय को बेहद धक्का पहुंचा है। दोनों अपने समय के उत्कृष्ट खिलाड़ी थे। धरने का मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर सुरजभान सांगवान, रणधीर घिकाड़ा, राजू मान, प्रोफेसर जगमिंद्र, बलबीर बजाड़, हरबीर सांगवान, रणधीर कुंगड़, मीरसिंह, मौजीराम, रोहताश पहलवान, दिलबाग ढुल, सुखदेव पालवास, धर्मेन्द्र छपार, परमजीत फतेहगढ़, सूबेदार सतबीर सिंह, होशियार सिंह पहलवान, दलबीर सिंह छपार, मंगल सुई, शमशेर सांगवान, चन्द्र चमार, जयपाल जांगड़ा, रामानंद धानक, ओमप्रकाश सोनी, राजबाला, सिलोचना, सावित्री, डॉ राजू, सब्बीर हुसैन इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed