फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest, agriculture bill, road jaam

प्रेम नगर, लोहारू, देवराला में सड़कों पर उतरे किसान, लगाया जाम

Sat, 26 Sep 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, agriculture bill, road jaam
भिवानी-हांसी मार्ग पर जाम लगाकर रोष व्यक्त करते हुए गांव प्रेम नगर के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : Bhiwani
भिवानी। तीन कृषि विधेयकों के विरोध में भारत बंद का आंशिक असर दिखाई दिया। प्रेम नगर, लोहारू, देवराला में किसान सड़क पर उतरे और जाम लगाया। यहां पांच मिनट से दो घंटे तक किसानों ने जाम लगाकर रोष जताया। बाद में जाम खोल दिया गया। भिवानी, बवानीखेड़ा, धनाना में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किए। भिवानी अनाजमंडी में भी दुकानें बंद नजर आई। तोशाम में भी किसानों अनाज मंडी बंद कर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रेमनगर के किसानों ने भिवानी-हांसी रोड पर लगाया जाम
तीन कृषि विधेयकों को वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद के आह्वान पर गांव प्रेमनगर के किसान व ग्रामीण सुबह 10 बजे सड़क पर उतरे और भिवानी-हांसी मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों और ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीभगवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीण संदीप मल्हान, राममेहर बूरा, राजसिंह फौजी, संजय नंबरदार आदि ने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों के खिलाफ विधेयकों को पारित करके किसानों को कुचलने का काम किया है। भाजपा सरकार किसान, मजदूर विरोधी तानाशाही सरकार है।
विज्ञापन

सरकार की शवयात्रा निकाल जलाया पुतला
किसान संगठनों के आह्वान पर भारत बंद में मजदूर संगठनों सीटू, एटक, इंटक, एचएमएस, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ, आप पाटी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, लेबर क्रांति मोर्चा, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान व मजदूर विरोधी विधेयकों को रद्द करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली व हांसी गेट पर पुतला जलाया। नेहरू पार्क में रोष सभा किसान नेता मास्टर शेर सिंह की अध्यक्षता में हुई व मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा तीन कृृषि विधेयकों को किसान व जनता विरोधी बताते हुए कहा कि ये न केवल किसानों को बर्बाद करके बंधुआ मजदूर बना देंगे बल्कि गरीबों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को भी खत्म कर देंगे। इससे महंगाई पर रोक लगाना मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर लेबर क्रांति मोर्चा के राजेेंद्र तंवर, रणबीर भाटी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुरेश सैनी, माकपा के अनिल कुमार, सुखदेव पालवास, किसान सभा के करतार ग्रेवाल, भारतीय किसान यूनियन के राकेश आर्य, सर्व कर्मचारी संघ के सुभाष कौशिक, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के रतन जिंदल, सीटू के कामरेड विनोद कुमार, सुशीला, एचएमएस के रतन लोहिया, बैंक कर्मचारी नेता सत्यशील कौशिक, आप पार्टी के भूप सिंह प्रजापति, बहुजन समाज पार्टी के श्रीभगवान दहिया, इंटक के रामोतार खोरडा, एटक व सीपीआई के फुल सिंह इंदोरा, जनवादी महिला समिति की संतोष देशवाल, व सरोज श्योराण ने अपने विचार रखे।
देवराला में किसानों ने किया रोड जाम
कैरू। गांव देवराला के शिव चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा ने दो घंटे तक रोड जाम किया गया। उसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू किया गया। खंड कैरू प्रधान छोटूराम पूनियां किया अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर काफी लोग एकत्रित हुए।
किसान, मजदूरों को गुलाम बनाने वाले काले कानूनों को वापस ले सरकार
भिवानी। धनाना गांव में सुबह से किसान-मजदूर कृषि विधेयकों के विरोध में मेन रोड के पास धर्मशाला में एकत्रित हुए। भारत बंद कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहरचंद ने की और संचालन सज्जन कुमार सिंगला ने किया ।
हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्य्क्ष कुलभूषण आर्य ने कहा कि किसान-मजदूरों के हितों में बने सभी कानूनों को कमजोर व निरस्त करने के लिय सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा संसद के इसी सत्र में पारित किए गए खेती व किसानी से जुड़े तीन बिल किसान-विरोधी हैं। इन्हें तुरंत वापस लिया जाए नहीं तो किसान मजदूर इस आंदोलन को तेज करेंगे और कहा कि किसानों की खराब फसलों का सरकार स्पेशल गिरदावरी करवा कर जल्द मुआवजा जारी किया जाए। सीटू जिला प्रधान कामरेड राममेहर सिंह, किसान नेता जोगेंद्र तालु, सज्जन कुमार सिंगला, सीटू नेता राममेहर सिंह, नफे सिंह मिताथल, नरेश कुमार, जयसिंह, रोडवेज के पूर्व जिला प्रधान राज कुमार दलाल घुसकानी, रत्नपाल तिगडाना, सुरेश कुमार, किसान नेता जोगेंद्र तालु, मेहरचंद, कृष्ण, रिछपाल, रामकुमार, लहना सिंह, बलवान धनाना पूर्व सरपंच अमृत सिंह, छाजू राम, भीम सिंह मिताथल, नसीब घुसकानी आदि ने अपनी बात रखी।
अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने किया रोष प्रदर्शन
बवानीखेड़ा। शहीद गुलाब सिंह पार्क में अखिल भारतीय किसान सभा खंड प्रधान राजेश कुंगड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 1983 पीटीएम के रोजगार की बहाली, तीनों कृषि विधेयकों का विरोध, ठेका प्रथा, निजीकरण का विरोध, युवा बेरोजगारों को स्थायी रोजगार के मुद्दों को लेकर रोष प्रदर्शन करते हेुए किसानों की खराब फसल की स्पेशल गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की भी मांग की। प्रदर्शन में किसान सभा जिला प्रधान करतार सिंह, रामकिशन, चांदराम, रामअवतार, राजेंद्र ठकराल, उमेद पपोसा, अनिल सिंधू, सुनीता कुंगड़, वेदप्रकाश, अशोक कुंगड़, बनीसिंह, आजाद, सूबेसिंह, रामकुमार, समुद्र सिंह, कृष्ण नैन, अंकित मलिक, चंदूलाल, सूबेसिंह, सूबेलाल, राजबीर बलियाली आदि मौजूद रहे।
भारत बंद के समर्थन में उतरी आम आदमी पार्टी
भिवानी। कृषि विधेयकों के खिलाफ भिवानी में भी शुक्रवार को भारत बंद के चलते विभिन्न संगठनों द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया व प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। भारत बंद के समर्थन में उतरी भिवानी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दलजीत तालु ने कहा कि कहा कि बीजेपी सरकार ने अन्नदाताओं के खिलाफ षड्यंत्र रच कर व किसान विरोधी विधेयक लाकर देश की आत्मा पर घिनौना प्रहार किया है, जिसे देश की जनता कभी भी माफ नहीं करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दलजीत तालु, किसान जिलाध्यक्ष ओमबीर यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूप सिंह प्रजापति, बवानीखेड़ा हलकाध्यक्ष सुखबीर, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र, रमेश शर्मा, शिवराज, विनोद पंवार, जयभगवान तालु मौजूद रहे।

तोशाम अनाजमंडी बंद कर किसानों ने जताया रोष
तोशाम। विभिन्न किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का तोशाम में भी असर दिखाई दिया। विभिन्न किसान संगठनों ने प्रदेश किसान संघर्ष समिति के बैनर तले इकट्ठे होकर तोशाम मेन चौक से अनाज मंडी होते हुए सुरेंद्र सिंह चौक तक प्रदर्शन किया। किसानों ने अनाज मंडी को पूरी तरह बंद कर दिया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करेगी, किसान चैन से नहीं बैठेंगे और आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रही।

हांसी गेट पर सरकार का पुतला फूंकते हुए विभिन्न जनसंगठनों के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी

हांसी गेट पर सरकार का पुतला फूंकते हुए विभिन्न जनसंगठनों के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed