फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers leave for Rajasthan for international exposure tour

Bhiwani News: अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर भ्रमण के लिए किसान राजस्थान रवाना

Mon, 17 Feb 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 17 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers leave for Rajasthan for international exposure tour
बागवानी विभाग स्टाफ और किसान समूह को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अधिकारी डॉ. देवी लाल।
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर भ्रमण के लिए किसान सोमवार को राजस्थान रवाना हो गए हैं। बागवानी विभाग के वैज्ञानिकों के साथ किसान समूह 17 से 23 फरवरी तक भ्रमण कर बागवानी तकनीकों की जानकारी लेंगे। किसानों को इस भ्रमण से जानकारी मिलेगी और नवीनतम बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि सरकार ने किसानों की आय में बढ़ोतरी करण के उद्देश्य से अनेक योजनाएं लागू की हैं। इस भ्रमण का उद्देश्य किसानों को नवीनतम बागवानी तकनीकों और उन्नत कृषि विधियों की जानकारी देना है। यह पहल किसानों की क्षमता को विकसित करने के लिए बनाई गई है, ताकि राजस्थान में अपनाई जा रही आधुनिक और उन्नत बागवानी तकनीक से परिचित हो सके।
विज्ञापन

इस भ्रमण के दौरान किसान नवाचार आधारित खेती, संसाधनों के कुशल उपयोग और स्थायी बागवानी प्रथाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे, जिससे उनकी उत्पादकता और लाभप्रद में वृद्धि होगी। इस यात्रा में भाग लेने वाले किसान उन्नत बागवानी फार्मों का दौरा करेंगे जहां उन्हें विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस पहल से न केवल किसानों के ज्ञान में वृद्धि होगी बल्कि यह हरियाणा के बागवानी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी विभाग के उद्यान प्रशिक्षण केंद्र उचानी-करनाल के प्रधानाचार्य डॉ. जोगिंद्र सिंह व जिला उद्यान अधिकारी डॉ. देवी लाल ने बागवानी विभाग स्टाफ व किसान समूह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन बागवानी विभाग द्वारा किया जा रहा है। जो राज्य सरकार के आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने और किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के मिशन के अनुरूप है।

हरियाणा सरकार किसानों को उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है, जिससे उनकी पैदावार में वृद्धि हो, उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। अधिक जानकारी के लिए किसान बागवानी विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed