फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers house, theft, cash and jwellery, police case file

परिवार गया था खेत, चोरों ने समेटा नकदी व आभूषण

Sun, 04 Apr 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
farmers house, theft, cash and jwellery, police case file
भिवानी। किसान परिवार खेत में लावणी करने गया था और पीछे से चोर घर में घुसकर 54 हजार की नकदी समेत करीब ढाई लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसान परिवार बेटी की शादी की तैयारी करते हुए सामान एकत्रित कर रहा था, जिसे चोर चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में जुई खुर्द निवासी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह, उसकी पत्नी और मां खेत में लावणी करने गई हुई। उसके तीन बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर 12 से दो बजे के बीच घर कोई नहीं था। दोपहर करीब दो बजे बेटी गरिमा स्कूल से आई तो मुख्य गेट पर तो ताला लगा था मगर अंदर के चारों कमरे खुले थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने हमें सूचित किया। जिसके बाद आकर देखा तो सारा कीमती सामान चोरी मिला। संदूक, अलमारी, बोवल पेटी सभी का ताला टूटा हुआ था। चोर घर में रखी 54 हजार की नकदी, तीन तबीजी एक चेन सोने की व एक अंगूठी सोने की, एक जोड़ा बाली सोने की, तीन जोड़ी पाजेब, चार चूड़ी, दो मंगल सूत्र गायब मिले। मनोज ने बताया कि बेटी की शादी के लिए सामान रखा था, जिसे चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

जूई थाना एएसआई राजपाल ने बताया कि चोरी की सूचना के बाद मौके का निरीक्षण किया है। चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed