फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers demonstrated for not getting fertilizer at IFFCO center

Bhiwani News: इफ्को केंद्र पर खाद न मिलने से गुस्साएं किसान, जमकर काटा बवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated for not getting fertilizer at IFFCO center
भिवानी। नई अनाज मंडी में बने इफ्को केंद्र पर खाद नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन किया। खाद लेने पहुंचे किसानों ने इफ्को केंद्र पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने सरकार से आवश्यकता के अनुरूप डीएपी खाद उपलब्ध करवाने की मांग की। किसानों गेहूं बिजाई के लिए रोजाना खाद लेने के लिए खाद केंद्र पर आ रहे हैं मगर उन्हें खाली हाथ ही घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गेहूं बिजाई का समय निकलता जा रहा है। उन्होंने गेहूं बिजाई के लिए दो बार सिंचाई पहले सिंचाई की थी मगर खाद नहीं मिला। अब एक बार फिर से सिंचाई करनी पड़ेगी। खाद लेने पहुंचे किसान सुनील, राजेश, रोशनी, अमन, अशोक, सोनू, विजय आदि ने बताया कि वे डीएपी खाद लेने के लिए पिछले तीन से चार दिन से चक्कर काट रहे हैं। मगर इफ्को केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी उन्हें कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे रहे। रोजाना घंटों इंतजार करने के बाद भी 150 से अधिक किसान खाली हाथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन

--
तीन दिन से डीएपी खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं मगर खाद नहीं मिली है। खाद के बारे में पूछते हैं तो इफ्को कर्मचारी सही जवाब नहीं देते। गेहूं की बिजाई के लिए सिंचाई की जा चुकी है और अब खाद के अभाव में भूमि सूख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनू, पालुवास।
करीब पांच एकड़ में गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद लेने के लिए तीन दिन से रोजाना इफ्को केंद्र पर आ रहा हूं। यहां रोजाना 200 से अधिक किसान बिना खाद के वापस लौट रहे हैं और अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे।
- विजय, केहरपुरा।
पहले सरसों में यूरिया के लिए परेशान हुए थे और अब डीएपी की किल्लत की वजह से। एक सप्ताह से रोजाना पांच से छह घंटे इंतजार करके निराश होकर घर लौट रहे हैं। पता नहीं कब तक खाद मिलेगी।
- राजेश, नाथुवास।
सुबह छह बजे से खाद लेने के लिए बैठे हैं। न तो खाद मिली और न ही अधिकारी खाद के बारे में कुछ बता रहे। चार एकड़ में गेहूं की बिजाई करनी है, जिसमें दो बार सिंचाई कर चुके हैं। खाद के अभाव में दो बार भूमि सूख चुकी है।

- रोशनी मिताथल।
मंगलवार देर रात तक करीब 25 हजार डीएपी खाद के कट्टों का रेक भिवानी पहुंचेगा। इससे अधिकतर किसानों को खाद उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद भी लगातार नए रेक आते रहेंगे।
- डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उप निदेशक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed