{"_id":"63f512537893e8df310389c8","slug":"farmers-demonstrated-at-the-small-secretariat-for-the-demand-of-girdawari-bhiwani-news-c-21-1-62111-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गिरदावरी की मांग को लेकर किसानों ने किया लघु सचिवालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गिरदावरी की मांग को लेकर किसानों ने किया लघु सचिवालय पर प्रदर्शन
Wed, 22 Feb 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय पर अधिकारी को अपनी मांगों से अवगत करवाते किसान।
भिवानी। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मंदीप सिंह की अध्यक्षता में किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले दिनों पाला पड़ने से सरसों, चना, सब्जी, पपीता, अमरूद, बेर आदि की फसलें खराब हो गई थीं। सरकार की स्पेशल गिरदावरी की घोषणा के बावजूद भी अभी तक गिरदावरी शुरू नहीं हुई है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य नीमड़ीवाली ने बताया कि जिले में किसानों के हजारों की संख्या में खेतों के ट्यूबवेल कनेक्शन लाखों रुपये जमा करवाने के बावजूद भी वर्षों से पेंडिंग पड़े हैं। उन्हें तुरंत प्रभाव से बिजली कनेक्शन जारी किए जाएं। ताकि किसानों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। जिले में सरकार द्वारा रबी फसल 2020 की सहायता राशि जारी कर रखी है जो पिछले छह महीनों से तहसीलदारों एवं संबंधित एसडीएम के खातों में जमा पड़ी है जिसे तुरंत किसानों के खातों में डाला जाए। इस अवसर पर संदीप सिवाच, कमल सिंह, सतीश बैनीवाल, राजेश लक्ष्मणपुरा, समुंद्र मलिक, प्रदीप, प्रताप, संदीप पंघाल उपस्थित रहे।