{"_id":"6912494fe4cb8247dd0743ae","slug":"farmers-and-laborers-demonstrated-outside-the-dc-office-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142350-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डीसी कार्यालय के बाहर किसानों-मजदूरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डीसी कार्यालय के बाहर किसानों-मजदूरों ने किया प्रदर्शन
Tue, 11 Nov 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
अधिकारी देवेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपते संयुक्त किसान मोर्चा संगठन के सदस्य।
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर भिवानी इकाई ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी ब्लॉक की प्रधान संतोष देशवाल और ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन भिवानी के जिला प्रधान रोहताश सैनी ने संयुक्त रूप से की जबकि मंच संचालन किसान सभा भिवानी ब्लॉक सचिव करतार ग्रेवाल ने किया।
किसान सभा के जिला उपप्रधान ओमप्रकाश और ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला प्रधान रोहताश सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार किसान-मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने में रुचि नहीं दिखा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में अत्यधिक जलभराव से बर्बाद खरीफ फसलों का एक लाख रुपए प्रति एकड़ मुआवजा, खेतों से जल निकासी, बाजरा, कपास व धान की सरकारी खरीद में नुकसान का भावांतर, धान में नमी छूट, बारिश से नष्ट मकानों का मुआवजा, 2023 में बर्बाद कपास फसल के 350 करोड़ रुपये बीमा फ्रॉड का समाधान, बकाया ट्यूबवेल कनेक्शन, डीएपी एवं यूरिया खाद की उपलब्धता और गांव में मनरेगा मजदूरों को 200 दिन 600 रुपए दिहाड़ी पर काम उपलब्ध कराना शामिल है। कुल 20 सूत्री मांगों को ज्ञापन में शामिल किया गया। इस मौके पर किसान सभा से यादविरेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच धिराना मनीराम मलिक, अश्वनी मिताथल, प्रताप सिंह सिंहमार, रतन कुमार जिंदल, नरेंद्र उपस्थित रहे।