फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer organizations blocked symbolic roads in towns for two hours

Bhiwani News: कस्बों में किसान संगठनों ने किए दो घंटे सांकेतिक रास्ते जाम

Sat, 17 Feb 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer organizations blocked symbolic roads in towns for two hours
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कितलाना ,धनाना, बामला, बवानीखेड़ा, तोशाम, मिरान, ईशरवाल, बहल, सिवानी, लोहारू व देवराला में दो घंटे सांकेतिक रास्ते जाम किए। वहीं धरने लगा केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन

कितलाना टोल पर किसानों ने धरना लगा कर एक घंटे जाम लगाया और आधे घंटे तक टोल फ्री करवाया। यहां पुलिस प्रशासन की ओर से फोर्स भी तैनात रही। धरने की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह डीपीई सांगवान, किसान सभा से पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह धायल व भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के राकेश आर्य ने संयुक्त रूप से की संबोधित किया।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला उप प्रधान कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि उनकी मांगे किसान मजदूर, कर्मचारी व आमजनता के लिए यह हड़ताल व बंद रखा है। बामला में बंद का नेतृत्व किसान सभा के रामफल देशवाल, करतार ग्रेवाल व प्रताप सिंह सिंहमार ने किया। कितलाना टोल के बंद व टोल फ्री कार्यक्रम में सांगवान खाप से सुरजभान, सुरेन्द्र कुब्जा नगर, सूबेदार सतबीर सिंह कितलाना, धर्मेन्द्र सांगवान किसान सभा से ओम नंबरदार चरखी, दिलबाग ग्रेवाल ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठेका कर्मचारियों ने ठोगी हड़ताल में ताल

भिवानी। सामान्य अस्पताल में कार्यरत ठेका कर्मियों ने भी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हड़ताल में भाग लिया। कर्मियों ने कामकाज ठप कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान दीपक तंवर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले ठेका कर्मियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। न ही वेतन में बढ़ोतरी ओर न ही कोई सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है। उनकी सभी छंटनी ग्रस्त की बहाली, वेलफेयर फंड, न्यूनतम वेतन 30 हजार, सीएफ मेडिकल छुट्टी, ईएसआई कार्ड, मासिक वेतन का भुगतान सात तारीख तक, सर्विस बुक, नौकरी के दौरान मृतक के आश्रित को 50 लाख, वर्दी, जूते, औजार भत्ता तथा सभी कच्चे कर्मियों को पक्का किए जाने की मांग है। इस अवसर पर सुखबीर, संदीप, संजय, रफीक, सुरेंद्र, मनोज, प्रवेश, सुनीता, सविता, सुमन मौजूद रहे। संवाद

मजदूर-किसान कर्मचारियों के विरोध की नीतियों के खिलाफ शहर में किया प्रदर्शन
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर मजदूरों, आंगनबाडी, आशा, मिड डे मील, स्वास्थ्य कर्मचारी, आईटीआई, बिजली, शिक्षा बोर्ड, रोडवेज, अन्य महकमों से कच्चे-पक्के कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मचारियों ने नेहरू पार्क भिवानी में एकत्रित होकर शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन नेहरू पार्क से सराय चौपटा, नया बाजार, पुराना बस अड्डा बाजार होते हुए पुराना बस अड्डा चौक तक किया।
कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सीटू नेत्री सुशीला सरोहा, सर्व कर्मचारी संघ नेता धर्मबीर भाटी, इंटक नेता रामनिवास ढाणी दरियापुर, एटक नेता रेखा, एआईयूटीयूसी नेता राजकुमार बासिया, हरियाणा कर्मचारी महासंघ नेता सज्जन सांगा ने की। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन जिला भिवानी की तरफ से उप प्रधान विकास राठी ने संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर मजदूर-किसान, कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल व ग्रामीण बंद में भाग लिया। मंच संचालन सीटू नेता अनिल कुमार व सर्व कर्मचारी संघ नेता सहदेव रंगा ने की। हड़ताल व रोष प्रदर्शन को सीटू नेता राममेहर सिंह, इंटक नेता रामोतार खोरड़ा, एटक नेता फुल सिंह इंदौरा, सर्व कर्मचारी संघ नेता सुखदर्शन सरोहा, एआईयूटीयूसी नेता धर्मबीर सिंह, हरियाणा कर्मचारी महासंघ नेता ओमबीर राणा ने अपने विचार रखे। हड़ताल के समर्थन में हरियाणा ज्ञान विज्ञान नेता मा. वजीर सिंह, जनवादी महिला समिति नेता बिमला घणघस, पूर्व जीएम नरेश तंवर, किसान सभा नेता मा. शेर सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ नेता रतन जिंदल, दलित अधिकार मंच नेता सुखदेव पालुवास ने समर्थन किया।



अनाज मंडी चौक पर लगाया जाम

तोशाम। भारत बंद के तहत सयुंक्त किसान मोर्चा ने अनाज मंडी के पास किसान चौक पर जाम लगाया। किसानों की ओर से करीब डेढ़ घंटे जाम लगाया। इससे पहले किसान शहीद पार्क तोशाम में एकत्रित होकर नारे लगाते हुए बस स्टैंड व सुरेंद्र चौक से बाजार होते हुए किसान चौक पर पंहुचे।
इसमें ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, किसान सभा, स्कीम वर्कर, मिड डे मील, भवन निर्माण वर्कर, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर एआईकेकेएमएस के रोहतास सिंह सैनी, एडवोकेट बस्तीराम, महेंद्र सिंह कटारिया, किसान सभा से मास्टर जग रोशन, करण सिंह, युवा कल्याण संगठन से कमल सिंह प्रधान, सत्यवान पंघाल, दयानंद हवलदार ने अपने विचार रखें। संवाद



बहल में किसान व कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन



बहल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के दौरान विभिन्न किसान व कर्मचारी संगठनों ने कस्बे के बिजली घर में धरना दिया। समस्त किसान संगठन एमएसपी व दूसरी मांगों के लिए संघर्षरत किसानों के साथ है। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान बहल के बिजली घर परिसर में पहुंचे।

किसानों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए धरना दिया व नारेबाजी कर सरकार से किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग की। धरने में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ, अध्यापक संघ, बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन व हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन शामिल रही। मोर्चा संगठन के नेताओं ने सरकार के विरोध में व किसानों के समर्थन में कस्बे के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन किया। किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव सचिव डॉ. बलवीर सिंह ठाकन, अशोक आर्य एडवोकेट, कर्मचारी नेता मा. अनिल चैहडिय़ा, कविता आर्य, बिजेंद्र हरियावास, बलवान ढाणी केहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed