{"_id":"647cda5c1412565de608a0e4","slug":"farmer-leader-mangal-singh-khareta-died-in-a-road-accident-bhiwani-news-c-21-hsr1034-150455-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: किसान नेता मंगल सिंह खरेटा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: किसान नेता मंगल सिंह खरेटा की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। खावा निवासी किसान नेता मंगल सिंह खरेटा (65) की रविवार को तोशाम -बहल मार्ग पर गांव पटौदी के पास रात 8.30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। बाइक सवार किसान नेता को अज्ञात वाहन करीब 100 मीटर दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही तोशाम पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
किसान नेता मंगल सिंह खरेटा बाइक से तोशाम से अपने गांव खावा की ओर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी भेज दिया है। सोमवार को उनके शव का पोस्टमार्टम होगा।
ऊंट गाड़ी से निकाली थी किसानों के हक में 500 किलोमीटर की यात्रा
किसान नेता मंगल सिंह खरेटा ने कांग्रेस सरकार में किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए ऊंट गाड़ी पर अमृतसर से दिल्ली के इंडिया गेट तक दूरी तय कर किसानों की आवाज को बुलंद किया था। इसके बाद भी वे किसान सभा के पदाधिकारी रहते हुए किसानों की आवाज को बुलंद किया।
विज्ञापन
दो बार लड़ चुके थे विधानसभा का चुनाव
मंगल सिंह खरेटा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल व उनकी पुत्रवधू पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी दोनों के सामने विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। मंगल सिंह खरेटा गांव के सरपंच भी रहे। मंगल सिंह खरेटा ने पंचायत समिति व जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था।