फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer Died in Accident at Bhiwani

Bhiwani: खेत से बाइक पर घर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, किसान की मौत

Mon, 23 Jan 2023 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 12:05 PM IST
सार

रुप सिंह ने बताया कि उसका भाई हरपाल रविवार शाम को करीब साढ़े छह बजे बाइक पर खेत से अपने घर नाथूवास आ रहा था। जब वह हवाई पट्टी के समीप पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Farmer Died in Accident at Bhiwani
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी में महम रोड पर स्थित हवाई पट्टी के समीप रविवार देर शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव नाथूवास निवासी हरपाल के तौर पर हुई है। शव का नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई रुप सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को रुप सिंह ने बताया कि उसका भाई हरपाल रविवार शाम को करीब साढ़े छह बजे बाइक पर खेत से अपने घर नाथूवास आ रहा था। जब वह हवाई पट्टी के समीप पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण हरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसके भाई को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जांच अधिकारी एएसआई सीताराम ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed