फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer attacked in Dhani Janga village of Bhiwani

Bhiwani: किसान पर गंडासी से हमला, जेब से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर फरार हुआ आरोपी

Thu, 23 Mar 2023 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 12:20 PM IST
सार

गांव झरवाई निवासी सोमबीर ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब चार बजे सरसों की कटाई के लिए गांव ढाणी जांगा खेत में मजदूर को छोड़ने गया था। जब वह खेत से वापस आने लगा तो गांव ढाणी जांगा निवासी चेतराम ने उसके ऊपर गंडासी से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Farmer attacked in Dhani Janga village of Bhiwani
क्राइम

विस्तार

भिवानी के गांव ढाणी जंगा में खेत में मजदूर को छोड़कर आ रहे एक किसान पर रास्ते में अन्य व्यक्ति ने गंडासी से हमला कर दिया और तीन लाख रुपये लेकर भाग गया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घायल किसान के बयान दर्ज किए और बयान के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दिए बयान में गांव झरवाई निवासी सोमबीर ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब चार बजे सरसों की कटाई के लिए गांव ढाणी जांगा खेत में मजदूर को छोड़ने गया था। जब वह खेत से वापस आने लगा तो गांव ढाणी जांगा निवासी चेतराम ने उसके ऊपर गंडासी से हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसकी जेब में रखे साढ़े तीन लाख रुपये की राशि निकालकर भाग गया और जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे गंभीर हालत में देख राहगीरों ने इस बारे में परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने राहगीरों की मदद से घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए हिसार स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में बयान के आधार पर मारपीट, धमकी देने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed