फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Family Identity Cards will now be renewed every year, failing to renew them will result in loss of government services.

Bhiwani News: अब हर साल रिन्यू होगा परिवार पहचान पत्र, रिन्यू न करवाने पर नहीं मिलेंगी सरकारी सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Family Identity Cards will now be renewed every year, failing to renew them will result in loss of government services.
लघु सचिवालय में ​स्थित सरल केंद्र।
भिवानी। आमजन को अब प्रत्येक वर्ष अपना परिवार पहचान पत्र रिन्यू करवाना अनिवार्य होगा। फैमिली आईडी में दर्शाई गई वार्षिक आय के आधार पर मिलने वाली सरकारी सेवाएं रिन्यू न करवाने पर बंद हो जाएंगी। मानव सूचना एवं संसाधन विभाग ने पोर्टल पर फैमिली आईडी रिन्यू करने का विकल्प उपलब्ध कराया है। आवेदक को हर वर्ष अपनी फैमिली आईडी में दर्ज जानकारियों को दुरुस्त करने के बाद उसकी प्रति स्वयं सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करनी अनिवार्य है। जानकारी अपडेट न होने पर परिवार पहचान पत्र निष्क्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल फैमिली आईडी धारकों द्वारा लंबे समय से अपनी जानकारी अपडेट नहीं करवाई जा रही थी। कई मामलों में लड़की की शादी, आय बढ़ने या अन्य योजनाओं का लाभ बंद होने के डर से लोग फैमिली आईडी अपडेट नहीं कराते थे। ऐसे में पात्र न होते हुए भी कुछ लोग अंत्योदय योजना के लाभार्थियों की जगह लाभ उठा लेते थे। इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने फैमिली आईडी को हर साल रिन्यू करना अनिवार्य कर दिया है। वहीं परिवार पहचान पत्र रिन्यू न करने पर फैमिली आईडी बंद होने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी रुक सकता है।
विज्ञापन



फिलहाल बंद है आय अपडेट करवाने के लिए आपत्ति दर्ज करवाने का ऑप्शन
फैमिली आईडी हर साल रिन्यू होने से सरकार के पास परिवार की वर्तमान जानकारी उपलब्ध रहेगी जिससे योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचेगा। अगर फैमिली आईडी में दर्ज आय गलत है तो उसे ठीक कराया जा सकता है। गलत आय की वजह से कई परिवारों के बीपीएल कार्ड तक कट गए थे। हालांकि आय सुधारने और व्यवसाय अपडेट करवाने के लिए पोर्टल पर आपत्ति दर्ज करवाने का विकल्प फिलहाल बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रत्येक वर्ष फैमिली आईडी रिन्यू करवाना अनिवार्य है। आमजन समय पर अपनी आय व पारिवारिक जानकारियां अपडेट करवाएं अन्यथा योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। – हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, परिवार पहचान पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed