{"_id":"61eeecac65800b7b30439606","slug":"fake-registry-of-land-made-by-raising-other-women-in-place-of-dead-women-bhiwani-news-hsr6227800155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत महिलाओं की जगह दूसरी महिलाओं को खड़ी कर कराई जमीन की फर्जी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत महिलाओं की जगह दूसरी महिलाओं को खड़ी कर कराई जमीन की फर्जी रजिस्ट्री
विज्ञापन
भिवानी। मृत महिला के नाम दर्ज जमीन की रजिस्ट्री दूसरी फर्जी महिला को खड़ी कर उनके नाम रजिस्ट्री करा दी गई। जब इसकी भनक लगी तो मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी व्यक्ति और महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा वासी रूपचंद ने बताया कि बापोड़ा निवासी महाबीर और फैंसी चौक निवासी कमलेश ने साजबाज होकर धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्रियां करा दी। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर दो बैयनामे तैयार कराए। जिसमें एक मनीराम के नाम 12 कनाल 14 मरले का और दूसरा बैयनामा महाबीर के नाम 12 कनाल 13 मरले का कराया गया। उसने बताया कि ओमपति वासी पाली की 30 मई 1979 को मौत हो चुकी थी। उसकी जगह किसी अन्य महिला को खड़ी कर दोनों रजिस्ट्रियां कराई गई। उसे जब इसकी भनक लगी तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। उसने पुलिस के सामने मृत महिला की जगह दूसरी महिला को खड़ी कर रजिस्ट्री कराने का भी प्रमाण दिया, जिसके बाद पुलिस ने अब इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
-------