फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fake AI-generated video being circulated on social media, Bhiwani police register FIR

Bhiwani News: सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा एआई से तैयार झूठा वीडियो, भिवानी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Wed, 22 Oct 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fake AI-generated video being circulated on social media, Bhiwani police register FIR
भिवानी। मनीषा मौत मामले को लेकर सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रामक वीडियो की भरमार अब भी है। इनमें एआई तकनीक से तैयार किए गए कई वीडियो फैलाए जा रहे हैं जिनका सच्चाई और तथ्यों से कोई लेना-देना नहीं है। इन वीडियो के जरिये मनीषा के परिवार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। भिवानी पुलिस ने पहले भी इस संवेदनशील मामले में कई एफआईआर दर्ज की थीं लेकिन अब मनीषा के चरित्र को लेकर झूठी सूचना फैलाने के मामले में पुलिस ने एक नई एफआईआर दर्ज की है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने की।
विज्ञापन

वहीं मनीषा के पिता संजय ने भी सीबीआई अधिकारियों से सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक सूचनाओं को लेकर कार्रवाई की मांग की है। छुट्टी पर गए दो कर्मचारियों के दिल्ली से लौटने के बाद सीबीआई ने भी जांच की रफ्तार तेज कर दी है। दिल्ली एम्स की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से ही सीबीआई मनीषा की मौत की हत्या की थ्योरी पर जांच कर रही है और सभी तथ्यों को गहराई से खंगाल रही है।
विज्ञापन


बेटी की हत्या हुई है, सीबीआई सही दिशा में कर रही जांच : संजय कुमार
मनीषा के पिता और ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय कुमार ने कहा कि बेटी की हत्या हुई है और सीबीआई इस मामले की जांच सही दिशा में कर रही है। दिल्ली एम्स की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो मनीषा की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की ओर इंगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार सीबीआई जांच से संतुष्ट है और उन्हें उम्मीद है कि एजेंसी जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


49 दिन से जांच में जुटी है सीबीआई की टीम
मनीषा मौत मामले की जांच सीबीआई ने तीन सितंबर को अपने हाथ में ली थी। अब तक दो बार जांच अधिकारी दिल्ली लौट चुके हैं लेकिन पूरी टीम फिर से सक्रिय होकर मामले में जुट गई है। बुधवार को सीबीआई टीम के अधिकारी भिवानी रेस्ट हाउस में ही तथ्यों को परखने और जांच बिंदुओं की समीक्षा में लगे रहे।

विदेशों में एआई तकनीक से तैयार हो रहे फेक वीडियो
मनीषा मौत मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों की सहानुभूति इस संवेदनशील प्रकरण के साथ जुड़ी हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार भ्रामक सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं। मनीषा के पिता संजय और परिवार ने बताया कि ये वीडियो विदेशों में एआई तकनीक से तैयार किए जा रहे हैं। भिवानी पुलिस अब तक कई वीडियो हटवा चुकी है लेकिन नए फेक वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। परिवार का कहना है कि इन झूठे वीडियो से सीबीआई की जांच भी प्रभावित हो सकती है।


मेरी बेटी मनीषा की हत्या हुई है इसमें कोई संदेह नहीं है। सीबीआई के अधिकारी भी यही मानकर हत्या के एंगल से तहकीकात कर रहे हैं। बेटी की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। इस पर कार्रवाई के लिए सीबीआई अधिकारियों से बात की है और इन्हें हटाए जाने की मांग की है। - संजय कुमार, मनीषा के पिता



मनीषा मौत मामले में बेटी के चरित्र को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी सूचना प्रसारित किए जाने को लेकर भिवानी पुलिस ने नई एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बेटी मनीषा की मौत को लेकर हमारी पूरी सहानुभूति परिवार के साथ है। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed