फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   faemer protest full day event

किसानों ने भाजपा नेताओं को दिखाए काले झंडे

Tue, 06 Jul 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
faemer protest full day event
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने भाजपा नेताओं को नई अनाज मंडी में काले झंडे दिखाए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किसान ऑटो मार्केट में इक्ट्ठे हुए और काले झंडे लेकर जुलूस बनाकर नई अनाज मंडी की तरफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हे आगे बढ़ने से रोक लिया।
विज्ञापन

भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक नई अनाज मंडी में बुलाई गई थी, भाजपा के बड़े नेताओं के इसमें शामिल होने की भनक लगते ही किसान विरोध के लिए अचानक इक्ट्ठे हो गए और उन्होंने भाजपा नेताओं का बहिष्कार करने व उन्हे काले झंडे दिखाने का निर्णय कर लिया। संयुक्त किसाना नेता कॉमरेड ओमप्रकाश व कमल प्रधान के नेतृृत्व में किसान मंडी की और जाने लगे तो पुलिस ने उन्हे रोक लिया। वहां सरकार व भाजपा विरोधी जोरदार नारे लगाते हुए आगे बढ़े तो प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

दोनो नेताओं ने कहा की उनका उदेश्य भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाने व बहिष्कार करने का था, वह पूरा हो गया और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त कर दिया। किसानों का भाजपा-जेजेपी का विरोध जारी रहेगा जब तक कृृषि विरोधी काले कानून रद्द नही हो जाते। विरोध प्रदर्शन में कॉमरेड ओमप्रकाश, कमल प्रधान, कॉमरेड अनिल कुमार, सुखदेव पालवास, बलवान एमसी, मा. अशोक जोगी, अनिल शेषमा, अभिषेक शर्मा, जगदीश हुई, नरेश शर्मा, राजेश कुमारा, अनिल कुमार, हरदीद टाला, प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह डोहकी, वीरभान निमडीवाली, ओमप्रकाश घुसकानी, ईश्वर कोट, मदनलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed