फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Factory owner sought Chauth

कॉटन एंड ऑयल फैक्ट्री मालिक से मांगी चौथ

Thu, 28 Aug 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/भिवानी
ब्यूरो/भिवानी Updated Thu, 28 Aug 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन

बापोड़ा गांव में कॉटन एंड ऑयल फैक्ट्री मालिक पर हमलाकर चौथ मांगने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने 10 हजार रुपये की मांग की। नहीं देने पर चाकू व पेचकस से हमला किया।

विज्ञापन




हमले में घायल फैक्ट्री मालिक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को मिल कर्मचारियों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी व उसके तीन अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



मामला सुबह करीब नौ बजे का है। बापोड़ा वासी पवन कुमार की तोशाम बाइपास बापोड़ा में कॉटन एंड ऑयल मिल है। पवन ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे गांव का ही एक युवक उसके पास आया और 10 हजार रुपये की चौथ मांगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने मना किया तो उक्त युवक ने पेचकस से उसकी आंख पर हमला किया। पेचकस उसके होठ पर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसने पेचकस पकड़ा तो युवक ने चाकू निकाल लिया और उसकी छाती व पेट पर छह-सात वार किए। गनीमत रही कि चाकू का वार सीधा नहीं लगा। उसने शोर मचाया तो फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी वहां पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।



उसके भतीजे ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर के तीन अन्य साथी फैक्ट्री के बाहर खडे़ थे, जो कर्मचारियों को देखकर भाग निकले।




सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच कर रहे एसआई चंद्र सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक पवन और हमलावर संजय बापोड़ा गांव में एक ही मोहल्ले से है। पहले इनका पानी को लेकर विवाद हुआ था।




अब पवन की शिकायत पर संजय व उसके तीन अन्य साथियों पर रुपये मांगने, जान से मारने की धमकी देने, हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी संजय लॉकअप में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed