फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Extortion racket involving the filming of an elderly man busted; prime accused arrested.

Bhiwani News: वृद्ध का वीडियो बनाकर जबरन वसूली का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Extortion racket involving the filming of an elderly man busted; prime accused arrested.
भिवानी। वृद्ध व्यक्ति का वीडियो बनाकर 4.58 लाख रुपये की जबरन वसूली के मामले में मंगलवार को मुख्य आरोपी नरेंद्र, निवासी गांव देवसर, जिला भिवानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में गुरुग्राम में तैनात है। बुधवार को उसे अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। सीआईए-द्वितीय भिवानी ने इस मामले में दो महिला आरोपियों के साथ मुख्य आरोपी से भी जबरन वसूली गई पूरी राशि बरामद कर ली है।
विज्ञापन

दोनों महिला आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-द्वितीय ने यह कार्रवाई की। डीसीपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि थाना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि नौ जुलाई को उनके क्राउन प्लाजा, पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यालय में एक युवती नौकरी के संबंध में आई। नौकरी देने से इन्कार करने पर उसने कार्यालय के शौचालय का उपयोग करने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक कार्यालय में पहुंचा और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद युवती शौचालय से नग्न अवस्था में बाहर आई जिसके बाद युवक ने शिकायतकर्ता के साथ उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। बदनामी के डर से शिकायतकर्ता ने मौके पर 4.47 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। चार-पांच दिन बाद आरोपियों ने दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जिसके बाद पीड़ित ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एएसआई सुभाष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी नरेंद्र, ममता निवासी उत्तम नगर तथा पुष्पी निवासी नया बाजार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पुष्पी के कब्जे से छह हजार रुपये और ममता के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद किए। वहीं बुधवार को पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी नरेंद्र के कब्जे से 4.47 लाख रुपये बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने लोगों से अपील की कि यदि किसी के साथ ब्लैकमेलिंग, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन वसूली या साइबर ब्लैकमेलिंग की घटना होती है तो बिना संकोच इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिला पुलिस प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।




पैसे के लालच में खाकी को किया दागदार
पुलिस जांच के अनुसार नरेंद्र जो वर्तमान में गुरुग्राम में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है ने दो महिला साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर जबरन वसूली की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र के कब्जे से 4.47 लाख रुपये बरामद किए हैं। डीसीपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के कार्यालय में पुष्पी नौकरी के सिलसिले में पहुंची थी। नौकरी नहीं मिलने पर उसने शौचालय का उपयोग करने की बात कही। कुछ देर बाद वह वापस कार्यालय में आई और कपड़े उतार दिए। इसी दौरान नरेंद्र ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की मांग की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी से बरामदगी के साथ मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने इस तरह की अन्य वारदात को भी अंजाम दिया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed