फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Extortion of ten lakh rupees demanded from confectioner by showing fake pistol

Bhiwani News: नकली पिस्तौल दिखाकर हलवाई से मांगी दस लाख की रंगदारी

Thu, 16 Nov 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Extortion of ten lakh rupees demanded from confectioner by showing fake pistol
हालु बाजार ​स्थित प्यारेलाल हलवाई की दुकान के बाहर वारदात के बाद जुटी लोगों की भीड़।
भिवानी।
विज्ञापन

शहर के हालु बाजार क्षेत्र स्थित प्यारेलाल हलवाई की दुकान पर वीरवार देर शाम करीब आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने नकली पिस्तौल दिखाकर हलवाई से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। इसके बाद भिवानी शहर थाना पुलिस सहित सीआईए की टीम भी सक्रिय हो गई। हलवाई की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ है। वहीं पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
हालु बाजार में प्यारेलाल हलवाई की मिठाई की प्रसिद्ध दुकान है। वीरवार देर शाम करीब आठ बजे अचानक ही दुकान के आगे एक बाइक रूकी। इस पर पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और सीधा काउंटर पर खड़े हलवाई पर नकली पिस्तौल तान दी। हलवाई से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। वहीं आरोपी युवक ने हलवाई के सिर पर पिस्तौल के बट हमले का भी प्रयास किया। आरोपी काउंटर पर चंद मिनट ही खड़ा रहा और उसके बाद अपने हाथ में नकली पिस्तौल लहराता हुआ बाइक के पीछे बैठकर भाग गया। फिल्मी स्टाइल में रंगदारी मांगने का आरोपी युवक जाते समय दुकान पर रखे बर्तनों को भी फेंककर गया। वारदात की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद शहर पुलिस थाना एसएचओ विद्यानंद और दिनाेद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का चेहरा भी दिखाई दे रहा है। इसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सीआईए स्टाफ की टीम भी इस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन

दरअसल, हालु बाजार शहर का भीड़-भाड़ भरा इलाका है। ऐसे में यहां पुश्तैनी हलवाई से रंगदारी मांगने की वारदात के बाद व्यापारियों में भी रोष है। हालु बाजार के सामने ही शहर का सराफा बाजार भी है। जब ये वारदात हुई वहां पुलिस कर्मचारी भी खड़ा था, मगर इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से बच निकले, पुलिस कर्मचारी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया तक नहीं की गई। इससे भी व्यापारियों में गुस्सा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालु बाजार में प्यारेलाल हलवाई की दुकान पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत आई है। इस पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे संदिग्ध आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
-विद्यानंद, एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article