{"_id":"68fbd1df2157f5e990027620","slug":"express-trains-in-nameare-slower-than-passenger-trains-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-141552-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नाम की एक्सप्रेस ट्रेनें...पैसेंजर से भी धीमी है रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नाम की एक्सप्रेस ट्रेनें...पैसेंजर से भी धीमी है रफ्तार
विज्ञापन
भिवानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री।
भिवानी। भिवानी-रोहतक रेलमार्ग पर दौड़ने वाली अधिकांश ट्रेनों की गति अत्यधिक धीमी होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलंब का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एक्सप्रेस ट्रेनें भी पैसेंजर ट्रेनों जैसी गति से चल रही हैं। रेलवे द्वारा इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है, लेकिन वर्तमान में अधिकांश ट्रेनें आधी रफ्तार से भी नहीं चल पा रही हैं। त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, जो कि नॉन-स्टॉप ट्रेन है, अब लोकल ट्रेन की तरह चल रही है।
मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य हरीश गोस्वामी का कहना है कि रेलवे ने समय की बचत के उद्देश्य से कई ट्रेनों का संचालन शहर के मुख्य स्टेशन के बजाय सिटी स्टेशन से किया था, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। इसके बावजूद भी ट्रेनों की रफ्तार में कोई सुधार नहीं हुआ। यात्रियों का कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के पिछली समय सारिणी में स्पीड घटा दी गई, जिससे अब 44 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब दो घंटे लग रहे हैं।
वर्तमान में विभिन्न ट्रेनों की औसत गति का विवरण
त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस : 25 किमी/घंटा
बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस : 26 किमी/घंटा
किसान एक्सप्रेस: 29 किमी/घंटा
भिवानी-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस : 39 किमी/घंटा
हिसार-दिल्ली पैसेंजर : 36 किमी/घंटा
भिवानी-रोहतक पैसेंजर : 33 किमी/घटा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
ट्रेनों की स्पीड कम होने से यात्री अपने गंतव्य तक देरी से पहुंच रहे हैं। इसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि रोहतक भिवानी मार्ग पर ट्रेनों की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक निर्धारित की गई है, लेकिन ट्रेनें निर्धारित गति सीमा से भी कम गति से चल रही है। - हरीश गोस्वामी, सदस्य, मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति।