फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Expenditure limit of Rs 40 lakh set for assembly elections

Bhiwani News: विधानसभा चुनाव के लिए 40 लाख की व्यय सीमा निर्धारित

Thu, 19 Sep 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Expenditure limit of Rs 40 lakh set for assembly elections
लघु सचिवालय में स्थित डीआरडीए हॉल में उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेते
भिवानी। भिवानी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक सुजल जयंतीभाई मयात्रा ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में चुनाव से संबंधित समीक्षा बैठक ली। बैठक में पर्यवेक्षक ने भिवानी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव आयोग की निर्देशानुसार ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान भिवानी विधानसभा आरओ एवं एसडीएम महेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामान्य पर्यवेक्षक सुजल जयंतीभाई मयात्रा ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित आदर्श आचार संहिता की ईमानदारी से पूर्ण अनुपालना करें। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए 40 लाख की व्यय सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार कैश रजिस्टर डे-टू-डे मेंटेनेंस होना चाहिए, उम्मीदवार का अलग से बैंक खाता होना चाहिए। व्यय पर्यवेक्षक की ओर से 28 सितंबर व चार अक्टूबर को खर्च रजिस्टर की चेकिंग की जाएगी। चुनाव रिजल्ट के 30 दिनों के अंदर खर्च रजिस्टर जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के लिए हर प्रकार के आयोजनों व गतिविधियों के लिए नियम निर्धारित हैं। लाउड स्पीकर, जनसभा, रैली आदि आयोजनों के लिए अनुमति लेनी जरूरी है। निर्धारित स्थानों पर ही आयोजन करने होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से राजनीतिक दलों के लिए भी एक बुकलेट तैयार की गई है। जिसमें हर प्रकार के नियमों के साथ आवश्यक जानकारी विस्तृत रूप में दी गई है। सुविधा पोर्टल पर आयोजन व अन्य कार्यों की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने कहा कि उम्मीदवारों को अपने चुनाव प्रचार-प्रसार व अन्य चुनावी गतिविधियों के संबंध में हुए खर्च के ब्योरे को रजिस्टर में दर्ज करना होता है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार के एजेंट सही तरीके से व्यय रजिस्टर तैयार रखें। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के नामांकन के दिन से लेकर परिणाम घोषित होने तक के सारे खर्च को प्रत्याशी के चुनाव व्यय खाते में जोड़ा जाएगा। चुनावी व्यय की निगरानी के लिए वीडियो सर्विलेंस टीमें लगातार नजर रख रही हैं। भिवानी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार ने बैठक में पर्यवेक्षक व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने बैठक में चुनाव प्रक्रिया बारे जानकारी दी। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed