फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Expansion of facilities at railway junction will be done at a cost of five crores

Bhiwani News: पांच करोड़ की लागत से होगा रेलवे जंक्शन पर सुविधाओं का विस्तार

Wed, 19 Apr 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Expansion of facilities at railway junction will be done at a cost of five crores
भिवानी। जिला रेलवे जंक्शन पर अमृत भारत योजना के तहत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। प्रथम चरण में भिवानी व अन्य तीन रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। भिवानी जंक्शन पर सुविधाओं का विस्तार के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

बुधवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि अमृत योजना के तहत भिवानी, दादरी, नारनौल व महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं का विस्तार और सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत भिवानी रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण व सुविधाओं के विस्तार कार्य पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रथम चरण का कार्य सात से आठ माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य रेलवे स्टेशन पर सांसद ने अधिकारियों को साथ लेकर वाहन पार्किंग, पार्क व फूड कोर्ट बनाए जाने वाली जगह का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। सांसद ने निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन के फर्श पर संगमरमर का पत्थर लगाया जाए। इसी प्रकार से रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर दुपहिया वाहन व कार आदि से जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। इसके लिए पार्किंग की सही ढंग से व्यवस्था की जाए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी फोन पर बात की और यातायात पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप व नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रेलवे स्टेशन से अनाथालय और घंटाघर की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग का सुंदरीकरण करें। इस दौरान बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता वाईके अग्रवाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के आराम के लिए पार्क का निर्माण किया जाएगा। यात्रियों के खाने-पीने के लिए फूड कोर्ट, होटल का निर्माण किया जाएगा। स्टेशन के फर्श को भी नया बनाया जाएगा।

सांसद ने सिटी रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया और इसके विस्तारीकरण कार्य के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। सांसद ने रेलवे अधिकारियों को सिटी स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ शुरू करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, सत्य नारायण टीआई, सीएमआईबी धर्मबीर दिसोदिया, दैनिक रैली यात्री एवं जनकल्याण संघ के प्रधान महाबीर डालमिया, मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति बीकानेर के सदस्य रमेश सैनी, सुधीर चांदवास, प्रो. राजकुमार, अश्वनी महत्ता, नरेश मोखरवाल, सुनील वर्मा नंबरदार, रमेश पचेरवाल, स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed